Imprisonment For Heart Emoji: सोशल मीडिया के जमाने में लोग एक दूसरे से बात करते वक्त अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए इमोजी का सहारा लेते हैं. कुछ लोग मुस्कुराने तो कुछ दुखी होने की इमोजी भेजकर सामने वाले को बताते हैं कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो प्यार या स्नेह जताने के लिए हार्ट यानी दिल वाली इमोजी सेंड कर देते हैं. लेकिन अब ऐसा करना अपराध की कैटेगरी में आ सकता है और इसकदरअसल, खाड़ी के दो इस्लामिक मुल्कों कुवैत और सऊदी अरब में अब किसी महिला को हार्ट इमोजी भेजना मुश्किल में डाल सकता है. दोनों मुल्कों के अधिकारियों का कहना है कि जो लोग महिलाओं को हार्ट इमोजी भेजते हैं, उन्हें अब दो साल तक जेल की सजा हो सकती है. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या व्हाट्सएप पर महिला या लड़की को दिल वाली इमोजी भेजना अपराध माना जाएगा. इसे अय्याशी के लिए उकसाने के तौर पर देखा जाएगा. क्या है सजा का प्रावधान? कुवैत के वकील हाया अल सालाही ने कहा है कि जो लोग इस कानून को तोड़ेंगे और दोषी पाए जाएंगे, उन्हें दो साल जेल की हवा खानी होगी. सिर...