Skip to main content

‘टाइट रिंग’ पहनने से शख्स का हुआ बुरा हाल, उंगली को काटकर अंदर जा घुसी अंगूठी, देखें.....

कई लोगों को उंगलियों में रिंग पहनने का काफी शौक होता है. महिला हो या पुरुष दोनों को ही अंगूठी पहनना बहुत पसंद होता है. लेकिन कुछ लोग अंगूठी पहनते वक्त अक्सर एक गलती कर जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें एक गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ जाता है. हमारा शरीर हमेशा एक ऐसी नहीं रहता. कभी वजन बढ़ता है तो कभी वजन घटता है. जब वजन बढ़ता है और शरीर फूलता है तो हाथ की अंगूठी भी टाइट होने लगती है और यही टाइट अंगूठी मुश्किल का सबब बन सकती है.

लोग कपड़े तो रोजाना बदल देते हैं, लेकिन एक ही अंगूठी को लंबे समय तक पहने रखते हैं. वह इस बात की भी फिक्र नहीं करते की अंगूठी उंगलियों में फंस सकती है और इससे दिक्कत हो सकती है. इन दिनों सोशल मीडिया अंगूठी से जुड़ा एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की रिंग उसकी उंगली को काटकर अंदर तक घुस चुकी है. वायरल वीडियो में आप उसकी बेहाल उंगली की हालत साफ-साफ देख सकते हैं.

उंगली के अंदर घुसी अंगूठी शख्स ने लंबे समय से एक ही अंगूठी पहने रखी थी. शरीर का ढांचा बदलने पर भी उसने इसे उतारने का प्रयास नहीं किया. लिहाजा उंगली मोटी होती चली गई और अंगूठी उसके अंदर धसती चली गई. अंगूठी का सिर्फ ऊपरी चौड़ा हिस्सा ही दिखाई दे रहा है. जबकि बाकी हिस्सा उंगली के अंदर चला गया है, जो दिखाई भी नहीं दे रहा. अब आप सोच लीजिए टाइट रिंग पहनना कितना रिस्की साबित हो सकता है.

आप ना करें ये गलती कई लोग अक्सर यही गलती करते नजर आते हैं. रिंग पहनने के बाद उसे उतारना भूल जाते हैं और कई सालों तक पहने रह जाते हैं. आप ऐसी गलती कभी न करें. अंगूठी ऐसी पहनें, जो टाइट न हो. अगर कोई अंगूठी टाइट हो रही है तो उसे पहनने की गलती ना करें.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...