Skip to main content

होटल के बाथरूम में हिडन कैमरा, कपल के प्राइवेट मोमेंट किए रिकॉर्ड! फिर…

नई दिल्ली। एक होटल पर बाथरूम में हिडन कैमरा लगाने का आरोप लगा है. यहां किराये का कमरा लेकर ठहरे एक कपल ने मालिक पर मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही है. कपल का आरोप है कि बाथरूम में उनके प्राइवेट मोमेंट को सीक्रेट कैमरे से रिकॉर्ड किया गया. मामला अमेरिका के टेक्सास का है.

Nyt की रिपोर्ट के मुताबिक, कायली गेट्स और उनके मंगेतर क्रिश्चियन कैप्रारो ने Airbnb कंपनी से मैरीलैंड में स्टे के लिए एक घर किराये पर लिया था. लेकिन जिस वक्त वो अपने प्राइवेट पलों को एन्जॉय कर रहे थे, तभी उनकी नजर छत पर लगे स्मोक डिटेक्टर पर गई. कमरे में दो-दो स्मोक डिटेक्टर देख कपल को शक हुआ.

बेडरूम के साथ बाथरूम से भी हिडन कैमरा बरामद हुआ

जब उन्होंने इसकी जांच की तो उसमें से उन्हें एक सीक्रेट कैमरा मिला, जिसे देख कपल के होश उड़ गए. उन्होंने फौरन पुलिस को फोन किया. पुलिस टीम ने जब जांच-पड़ताल की तो बेडरूम के साथ बाथरूम से भी हिडन कैमरा बरामद हुआ. इस घटना के बाद से कपल सदमे में हैं. उनका कहना है कि अगर उनके प्राइवेट मोमेंट लीक हो गए तो उनका जीना मुश्किल हो जाएगा.

स्मोक डिटेक्टर फिलहाल, ये मामला अदालत में है. अदालती दस्तावेजों के अनुसार, होटल में रात के वक्त कपल बाथरूम में थे. फिर वो बिस्तर पर लेट गए और फिल्म देखने लगे. इसी दौरान सिगरेट पीते वक्त क्रिश्चियन ने देखा कि बेडरूम में दो-दो स्मोक डिटेक्टर लगे हुए हैं. इससे पहले उसे एक स्मोक डिटेक्टर बाथरूम में दिखा था. ये सब देखकर उसे शक हो गया.

हिडन कैमरा मिलने के बाद कपल ने फौरन होटल छोड़ने का फैसला कर लिया. इससे पहले क्रिश्चियन ने बेडरूम से कैमरा निकाला और मोंटगोमरी काउंटी पुलिस विभाग को फोन कर इसकी खबर दे दी. घटना को लेकर कायली ने कहा कि हमें शर्मिंदगी महसूस हो रही है. हमारे सम्मान को ठेस पहुंची है. हम कई दिन तक रोते रहे. दिल भारी लग रहा है और घबराहट हो रही है.

अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि क्या कपल के वीडियो इंटरनेट पर डाले गए हैं? वहीं, होटल के मालिक ने कहा कि हम हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं. मालिक का कहना है कि ये किसी गेस्ट की हरकत हो सकती है, इसमें उसका कोई हाथ नहीं है. हालांकि, पुलिस की पूछताछ में होटल मालिक के भाई जो इस प्रॉपर्टी के आधे का मालिक है ने ढंग से सहयोग नहीं किया. उसने अपने कमरे की तलाशी भी नहीं लेने दी. पुलिस अब कोर्ट से सर्च वारंट की मांग करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...