Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Cricket

एमएस धोनी के मृतक प्रेमिका की तस्वीर हुई वायरल, देखकर लोगों ने की तारीफ, बताया कोहली की पत्नी से ज्यादा खूबसूरत.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और विकाटकीपर-बल्लेबाज एम एस धोनी की खेल के मैदान पर सफलताओं से तो उनका हर फैन रूबरू है, लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ लोगों को उनकी बायोपिक एमएस धोनी द अलटोल्ड स्टोरी को देख कर पता चला। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले कभी भी धोनी ने अपनी पूर्व निजी जिंदगी के बारे में किसी तरह का कोई राज साझा नहीं किया था। उनकी पास्ट लाइफ के बारे में जितनी भी जानकारी लोगों को मिली, वह फिल्म और कुछ छिटपुट अफवाहों से ही मिली है। फिल्म में एम एस धोनी की एक प्रेमिका का जिक्र है, जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। क्या है एमएस धोनी की गर्लफ्रेंड की वायरल फोटो की सच्चाई फिल्म के मुताबिक धोनी की गर्लफ्रेंड का नाम प्रियांका झा था। फिल्म के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं, जिन्हें लेकर दावा किया गया कि तस्वीर में धोनी अपनी प्रेमिका प्रियांका झा के साथ नजर आ रहे हैं। प्रियंका की असली पहचान और उनकी असली तस्वीर के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बारे में द...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान से छिन सकती है मेजबानी, कई देशों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता- रिपोर्ट

Champions Trophy 2025:  बड़ी-बड़ी डींगे हांकने के बाद पाकिस्तान के तेवर अब नरम होते नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान में हाल ही में राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पूरी तरह से किसी दूसरे देश में आयोजित होने की संभावना है. इस्लामाबाद में चल रहे राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन का असर सीधे तौर पर खेलों पर पड़ता दिख रहा है. श्रीलंका की 'ए' टीम अब वापस अपने देश लौट रही है. उसने पाकिस्तान शाहीन्स के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज को बीच में ही छोड़ दिया है. सूत्रों ने आईएएनएस को बताया,"यह आईसीसी बोर्ड की वर्चुअल बैठक से एक दिन पहले हुआ है, जो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम पर फैसला करेगी. ऐसे में इस मामले को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. कुछ और प्रतिभागी देशों के सुरक्षा संबंधी चिंता व्यक्त किए जाने के कारण, इस आयोजन को पाकिस्तान से बाहर ले जाने का खतरा मंडरा रहा है. बढ़ते दबाव के कारण पीसीबी अब इसे हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने पर सहमति जता सकती है." देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सफल आयोजन के पाकिस्तान के दावों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा, जब श्रीलंका ए टीम ने पाकिस्तान की ...

जिसे IPL ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा, वो बना सबसे तेज T20 शतक ठोकने वाला भारतीय, 1 गेंद से बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड

26 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में जो किया है, उसे कहते हैं करारा जवाब. ये जवाब गुजरात के बल्लेबाज उरविल पटेल ने IPL फ्रेंचाइजियों को दिया है, जिन्होंने उन्हें ऑक्शन में खरीदने से हाथ खड़े लिए. उरविल ने गुजरात की ओर से खेलते हुए त्रिपुरा के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों पर शतक जड़ा है. ये T20 क्रिकेट में किसी भारतीय के बल्ले से निकला सबसे तेज शतक है. वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में ओवरऑल ये दूसरा सबसे तेज T20 शतक रहा. 1 गेंद से बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड T20 में सबसे तेज शतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इस्तोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों पर ये कारनामा किया था. यानी सिर्फ 1 गेंद से उरविल उनका रिकॉर्ड तोड़ने से बच गए. उरविल से पहले भारतीय रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 30 गेंदों पर ये कारनामा किया था. उरविल पटेल बने T20 में सबसे तेज शतक ठोकने वाले भारतीय सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में गुजरात की टीम रनचेज करने के लिए उतरी, उसकी ओर से उरविल पटेल ने ओपनिंग की और रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ दिया. उनकी कुल इनिंग 35 गेंदों की रही, जिसमें उन्होंने 322 ...

दुनिया का एकमात्र क्रिकेटर जो लगा चुका है 199 शतक, गेंदबाजों का उड़ा देता था होश, उसके आगे सचिन भी है फेल

क्रिकेट में जब भी रिकार्ड्स बनाने की बात होती हैं तो सब के दिमाग मे सबसे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुनील गावस्कर और सर डॉन ब्रैडमैन जैसे खिलाड़ियों का ही नाम आता हैं। जबकि इंग्लैंड के महान बल्लेबाज सर जैक होब्स ने अपने तीस साल के कैरियर में ऐसा मुकाम हासिल किया हैं जिसे पार करना किसी के बस की बात नहीं। 18वीं शताब्दी में इंग्लैंड का एक विस्फोटक बल्लेबाज था, जिसका नाम जैक हॉब्स था। शायद इस नाम को ज्यादातर कोई नहीं जानता होगा। उन्होंने क्रिकेट में जो कारनामा किया है वो आज तक कोई नहीं कर पाया और शायद ऐसा कभी दोबारा होगा भी नहीं। सर जैक होब्बस का जन्म 16 दिसम्बर 1882 को कैम्ब्रिज में हुआ था। इन्होने कुल 834 प्रथम श्रेणी मैच खेले। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस महान खिलाड़ी ने 61730 रन, 199 शतक (Century) और 273 अर्धशतक (Half Century) बनाई। सर जॉन बेरी हॉब्स जिन्हें हमेशा जैक हॉब्स के नाम से जाना जाता था , एक अंग्रेजी पेशेवर क्रिकेटर थे, जो 1905 से 1934 तक सरे के लिए खेले और 1908 और 1930 के बीच 61 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के लिए खेले। ये “द मास्टर” के रूप में जाने जाते है...

अमिताभ बच्चन के बाद इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को दिल दे बैठी थी रेखा, लेकिन ये लव स्टोरी भी रह गई अधूरी

अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी आज भी बॉलीवुड के सबसे चर्चित मामलों में से एक है। फिर भी, रेखा और अमिताभ की यह विवादास्पद प्रेम कहानी हमेशा एक रहस्य बनी रही, क्योंकि दोनों में से किसी ने भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया। उनके प्यार के सिलसिला ने इसे हर अखबार और पत्रिका की सुर्खियों में ला दिया और अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों को झटका दिया, जिन्हें अफेयर से पहले एक आदर्श पारिवारिक व्यक्ति माना जाता था। फिल्म दो अनजाने के सेट पर बढ़ी अमिताभ-रेखा की नजदीकियां कथित तौर पर अमिताभ और रेखा के अफेयर की कहानी 1976 में फिल्म दो अनजाने के सेट पर शुरू हुई, जब अमिताभ एक शादीशुदा आदमी थे। अपने गुप्त रिश्ते के शुरुआती दिनों में, युगल एक बंगले में मिलते थे, जो रेखा के दोस्त का था। पहले से शादीशुदा अमिताभ और रेखा के इस अफेयर के बारे में किसी को नहीं पता था। यश चोपड़ा ने कन्फर्म किया था दोनों का अफेयर गंगा की सौगंध (1978) की शूटिंग के दौरान बिग बी कथित तौर पर एक सह-अभिनेता पर अपना आपा खो बैठे थे, जो रेखा के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। इसके बाद उनका अफेयर स...

पाकिस्तान के इन दो हिंदू क्रिकेटरों की कहानी बहुत ही अजीब है, एक ने बदला धर्म तो दूसरे ने छोड़ा देश

एक क्रिकेट टीम में हर धर्म या जाति के सदस्य होते हैं, जो एक साथ मिल कर अपनी टीम को जिताने के लिये योगदान देते हैं। वहीं, कई बार टीम के भीतर मतभेज और भेदभाव की खबरें भी सामने आयी हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में दो हिंदु क्रिकेटरों को लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार करने और बातें सुनाने के मामले भी सामने आये हैं। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया और उनके मामा भाई अनिल दल्पत के साथ टीम के सदस्यों द्वारा दुर्व्यवहार और यहां तक कि धर्म परिवर्तन तक की बात कहने के मामले सामने आ चुके हैं। अपने मामा अनिल दलपत के बाद पाकिस्तान के लिए खेलने वाले दूसरे हिंदू खिलाड़ी कनेरिया ने 61 टेस्ट में 34.79 की औसत से 261 विकेट लिए। हालांकि, उन्होंने 2000 और 2010 के बीच केवल 18 एकदिवसीय मैच खेले। कनेरिया से जब पूछा गया कि क्या वह धार्मिक भेदभाव के शिकार हैं तो उन्होंने कहा था कि “अपने धर्म से परे, शाहीद अफरीदी के भेदभावपूर्ण व्यवहार के पीछे के कारण के बारे में सोचना उनके लिए मुश्किल था। वह हमेशा मेरे खिलाफ थे, जब हम घरेलू क्रिकेट में एक ही विभाग के लिए खेल रहे थे या मुझे एकदिवसीय मैचों में खेल रहे ...

पाकिस्तान के इन दो हिंदू क्रिकेटरों की कहानी बहुत ही अजीब है, एक ने बदला धर्म तो दूसरे ने छोड़ा देश

एक क्रिकेट टीम में हर धर्म या जाति के सदस्य होते हैं, जो एक साथ मिल कर अपनी टीम को जिताने के लिये योगदान देते हैं। वहीं, कई बार टीम के भीतर मतभेज और भेदभाव की खबरें भी सामने आयी हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में दो हिंदु क्रिकेटरों को लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार करने और बातें सुनाने के मामले भी सामने आये हैं। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया और उनके मामा भाई अनिल दल्पत के साथ टीम के सदस्यों द्वारा दुर्व्यवहार और यहां तक कि धर्म परिवर्तन तक की बात कहने के मामले सामने आ चुके हैं। अपने मामा अनिल दलपत के बाद पाकिस्तान के लिए खेलने वाले दूसरे हिंदू खिलाड़ी कनेरिया ने 61 टेस्ट में 34.79 की औसत से 261 विकेट लिए। हालांकि, उन्होंने 2000 और 2010 के बीच केवल 18 एकदिवसीय मैच खेले। कनेरिया से जब पूछा गया कि क्या वह धार्मिक भेदभाव के शिकार हैं तो उन्होंने कहा था कि “अपने धर्म से परे, शाहीद अफरीदी के भेदभावपूर्ण व्यवहार के पीछे के कारण के बारे में सोचना उनके लिए मुश्किल था। वह हमेशा मेरे खिलाफ थे, जब हम घरेलू क्रिकेट में एक ही विभाग के लिए खेल रहे थे या मुझे एकदिवसीय मैचों में खेल रहे ...

मेरे बेटे के 10 साल बर्बाद कर दिए- संजू सैमसन के पिता ने धोनी, विराट और रोहित को बताया गुनहगार

सं जू सैमसन इस वक्त साउथ अफ्रीका में हैं और पहले टी20 में उन्होंने कमाल की सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. इससे पहले संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ भी शतक जड़ा. संजू सैमसन ने लगातार दो टी20 मैचों में शतक लगाकर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया लेकिन अब ये खिलाड़ी अपने पिता के एक बयान की वजह से विवादों में आ गया है. संजू सैमसन के पिता विश्वनाथ ने बयान दिया है कि धोनी, विराट और रोहित शर्मा ने उनके बेटे के 10 साल खराब कर दिए. एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये बड़ा आरोप लगाया. संजू सैमसन के पिता का गंभीर आरोप संजू सैमसन के पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा, '3-4 लोग हैं जिन्होंने मेरे बेटे के करियर के 10 साल बर्बाद कर दिए. धोनी, विराट, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने मेरे बेटे के 10 साल बर्बाद कर दिए. उन्होंने उसे चोट पहुंचाई है लेकिन वो इस संकट से उबरकर आया है. बता दें संजू सैमसन अकसर टीम इंडिया से बाहर होते रहते हैं. 2014 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले संजू सैमसन अबतक ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं. हालांकि अब जाकर...

IPL 2025 Mega Auction: इन खिलाड़ियों पर होगी सबसे तगड़ी बोली! देखें कौन हैं टॉप-10 प्लेयर्स!

IPL 2025 Mega Auction आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी की तैयारी जोरों पर है, और इस बार का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दा में 24 और 25 नवंबर को होने जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा ऋषभ पंत को रिटेन न करना और कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा श्रेयस अय्यर को छोड़ना बड़े फैसले माने जा रहे हैं, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया है। ऐसे में कई प्रमुख खिलाड़ियों का नाम नीलामी सूची में आ गया है। आइए जानते हैं उन टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर इस बार सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है। 1.  ऋषभ पंत (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) दिल्ली कैपिटल्स से बाहर हुए ऋषभ पंत को इस नीलामी में सबसे अधिक बोली मिलने की संभावना है। पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमें पंत में रुचि दिखा सकती हैं। पंत न केवल एक अच्छे विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, बल्कि एक शानदार कप्तान भी साबित हो सकते हैं। यह संभावना है कि पंत पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लग सकती है। 2.  श्रेयस अय्यर (बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये) केकेआर द्वारा श्रेयस अय्यर को रिटेन न करना आश्चर्यजनक है, खासकर जब उन्होंन...

RCB- CSK नहीं, आईपीएल 2025 में ये टीम उठाएगी ट्रॉफी, विराट कोहली का सपना फिर से रह जाएगा अधूरा

IPL 2025 IPL 2025:  गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग की सभी फ्रेंचाइजियों ने अगले सीजन (IPL 2025) के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की। उम्मीद के मुताबिक विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसी खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन कर लिया। मगर दूसरी तरफ ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को रिटेंशन लिस्ट से बाहर देख हर कोई हैरान हो गया। RCB का सपना रहेगा अधूरा Royal Challengers Bengaluru दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने केवल 3 खिलाड़ियों विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया है। ऐसे में उन्हें मेगा ऑक्शन के दौरान अपनी लगभग पूरी स्क्वाड फिरसे तैयार करनी होगी। मगर इसके लिए उनके पास केवल 83 करोड़ रुपये का पर्स होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के लिए बिडिंग वार 30 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकती है, ऐसी परिस्थितियों में RCB फ्रेंचाइजी मुश्किलों में आ जाएगी। यह भी पढ़ें :  कमाई में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ेंगे ऋषभ पंत, 25 करोड़ लेकर इस IPL टीम के बनेंगे कैप्टन  यह टीम जीतेगी खिताब Tata Ipl दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस I...

एमएस धोनी ने पुराने दोस्त के लिए ठुकराया करोड़ों का ऑफर, वजह जानकर आप भी कहेंगे ‘दोस्त हो तो ऐसा’

MS Dhoni :  भारतीय  क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) किसी स्टार से कम नहीं हैं, लेकिन उन्हें यहां तक ​​पहुंचाने में उनके बचपन के दोस्तों ने भी काफी अहम भूमिका निभाई है। उन्हें फिल्म ‘महेंद्र सिंह धोनी अनटोल्ड स्टोरी’ में भी दिखाया गया है। धोनी समय-समय पर अपनी दोस्ती का सबूत भी देते रहते हैं। शायद इसीलिए उन्हें यारों का यार भी कहा जाता है। MS Dhoni ने दिखाई अपनी यारी दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के लिए जेसीए स्टेडियम में कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान सबकी नजर उनके बल्ले पर पड़ी, जो थोड़ा अनोखा था। धोनी के बल्ले पर प्राइम स्पोर्ट्स का स्टीकर लगा था। उन्होंने पहले कभी ऐसे स्टीकर नहीं लगाए थे। यह नजारा देखने के बाद हर कोई सोचने लगा कि यह कौन सा ब्रांड है, जिसका माही प्रचार कर रहे हैं, तो पता चला कि यह ब्रांड धोनी के बचपन के दोस्त का है। धोनी ने यह स्टीकर अपने दोस्त की दुकान का प्रचार करने के लिए लगाया है। इस दोस्त का नाम परमजीत सिंह है। बचपन के दोस्त के लिए छोड़ा करोड़ों का ब्रांड धोनी (MS Dhoni) कई बार इंटरव्...

अनुष्का शर्मा की होड़ करने में लगी है इस भारतीय खिलाड़ी की बीवी, विदेश में डिलीवरी करवाने की पकड़ी जिद

Anushka Sharma:  अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस की लिस्ट में आता है। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। वैसे तो एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा, लेकिन उनकी लवस्टोरी की चर्चा भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ ज्यादा रही। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कई साल तक विराट कोहली को डेट करने के बाद उनसे शादी रचा ली। अब वह दो बच्चों वामिका और अकाय की मां बन चुकी हैं। अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका को मुंबई में जन्म दिया जबकि बेटे अकाय का जन्म लंदन में हुआ। एक्ट्रेस के बेटे के जन्म के बाद ये खबरें आने लगी कि बेटी का जन्म इंडिया में बेटे का जन्म विदेश में क्यों करवाया। इस बीच अब और क्रिकेटर की पत्नी दूसरी बार मां बनने जा रही है। जिन्हें लेकर कहा जा रहा है कि अब वो भी अनुष्का शर्मा की तरह ही अपने दूसरे बच्चे का जन्म विदेश में करवाना चाहती हैं। Anushka Sharma की बेटी का मुंबई में हुआ था जन्म Anushka Sharma-Virat Kohli बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 11 जनवरी 2021 को बेटा वामिका को जन्म दिया था। वामिका का जन्म मुंबई के ...

दक्षिण अफ्रीका को दूसरी बार मिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट, ऑस्ट्रेलिया का टूटा सपना

महिला टी20 विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार से दक्षिण अफ्रीका उबर चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए. जवाब में प्रोटियाज टीम ने 17.2 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है. दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में जगह बनाई 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ताजमिन ब्रिट्स बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और महज 15 रन बनाकर आउट हो गईं. हालाँकि, इसके बाद लॉरा वॉलवर्ट और एनेके बॉश ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की मजबूत साझेदारी की। वालवर्ट 37 गेंदों पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने इस पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया. हालांकि, दूसरे छोर से एनेके ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी और 48 गेंदों पर 74 रनों की विस्फोटक पार...

6,6,6,6,6…, संजू सैमसन के बल्ले ने उगली आग; बांग्लादेश के गेंदबाजों को चुन-चुन के धुना..

Sanju Samson 5 Sixes:  संजू सैमसन ने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच में एक ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. उन्होंने रिशाद हुसैन के एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर ओवर में कुल 30 रन बटोरे. सैमसन ने इसी मैच में केवल 22 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी और उसके बाद भी चौके-छक्कों की बारिश करते हुए महज 45 गेंद में शतक पूरा किया. यह मामला भारतीय पारी के 10वें ओवर का है, जब बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन गेंदबाजी करने आए. हुसैन इससे पहले अपने पहले ही ओवर में 16 रन दे चुके थे और दूसरे ओवर में सैमसन उनकी जमकर धुनाई करने वाले थे. ओवर की पहली गेंद खाली रही, लेकिन उससे अगली ही गेंद को सैमसन ने सामने की दिशा में बाउंड्री पार भेज दिया. ओवर की तीसरी गेंद पर भी सैमसन ने लॉन्ग-ऑफ की दिशा में बहुत लंबा छक्का लगा दिया. सैमसन का IPL वाला रूप इस बार बांग्लादेश के खिलाफ मैच में दिखाई पड़ा. उनका बैट रुकने को तैयार नहीं था और शानदार फ्लो में उन्होंने सिक्स की हैट्रिक पूरी की, दूसरी ओर रिशाद हुसैन का चेहरा उतरा हुआ नजर आया. उसके बाद पांचवीं और फिर छठी गेंद पर भी जब छक्का आया तो हेड...

गंभीर हनुमान चालीसा सुनकर करते थे धमाके! विराट ने कौन सा मंत्र पढ़ बजाई थी कंगारुओं की बैंड??

Virat Kohli and Gautam Gambhir shared stories:  भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और रन मशीन विराट कोहली ने हाल ही में बीसीसीआई टीवी पर इंटरव्यू दिया है। वीडियो में वैसे तो गौतम और विराट ने कई मुद्दों पर चर्चा की। लेकिन दोनों ने बताया है कि किस तरह हनुमान चालीसा और ओम नम:शिवाय का जाप सुनने के बाद दोनों ने विरोधी टीम के होश उड़ाए थे। गंभीर ने साल 2009 में नेपियर टेस्ट के दौरान ढाई दिन तक बल्लेबाजी की थी, जबकि कोहली ने 2014-15 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कंगारुओं का बैंड बजाया था। गंभीर और विराट ने किया खुलासा बीसीसीआई टीवी पर बातचीत के दौरान गंभीर और विराट ने एक पुराने मैच को याद किया। गंभीर ने विराट से बात करते हुए कहा, ‘ तुमने उस दौरे पर बहुत रन बनाए थे। तुमने मुझे बताया था कि उस दौरान तुम गेंद से पहले ओम नम: शिवाय का जाप कर रहे थे और तुम इसलिए उस जोन में पहुंच गए। मेरे लिए ये बिल्कुल नेपियर की पारी जैसा है। अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो क्या कभी मैं ढाई दिन तक बल्लेबाजी कर सकता था? उन ढाई दिनों में, मैंने हनुमान चालीसा बहुत सुनी थी। मुझे याद है कि जब मैं पांचवे दिन बल्लेबाजी कर रह...

IPL 2025 में ये स्टार खिलाड़ी हो सकते RCB के कप्तान, लिस्ट में केएल राहुल का नाम भी शामिल...

IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण के लिए मेगा नीलामी का आयोजन किया जाना है। मौजूदा नियमों की बात करें तो कोई भी टीम केवल 4 खिलाड़ियों को ही मेगा नीलामी से पहले रिटेन कर सकती है। इस दौरान फैंस के बीच यह चर्चा बड़ी तेजी से हो रही है की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम आईपीएल 2025 (IPL 2025) में अपने कप्तान का बदलाव कर सकती है। इस दौरान फैंस 3 बड़े खिलाड़ियों को लेकर संभावना व्यक्त कर रहे है की वह धाकड़ खिलाड़ी आगामी सीजन में आरसीबी टीम के कप्तान हो सकते है। आगे उनके बारें में हम विस्तार से बताने वाले है। 1.केएल राहुल Kl Rahul टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर यह कहा जा रहा है की आईपीएल 2025 (IPL 2025) की मेगा नीलामी के पहले वह अपनी टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स का साथ छोड़कर मेगा ऑक्शन में भाग ले सकते है। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) की टीम उन पर दाव लगाकर अपने टीम में शामिल करने का प्रयास कर सकती है, वहीं उन्हे आगामी सीजन आईपीएल 2025 के लिए टीम का कप्तान भी बना सकती है। 2. विराट कोहली Vi...

टेस्ट टीम का ऐलान, किसे कुर्बान करेंगे कप्तान रोहित? अब Playing 11 में चुने जाएंगे ये खतरनाक खिलाड़ी...

India vs Bangladesh 1st Test Chennai Team India Predicted Playing XI: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. इस टीम में सबसे बड़ा आकर्षण है तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी. हालांकि, टीम में उपकप्तान को लेकर एक बड़ा सवाल उठ रहा है. पिछली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह को उपकप्तान बनाया गया था, लेकिन इस बार टीम में उपकप्तान के पद के लिए किसी का नाम नहीं लिया गया है. केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में हैं, फिर भी उपकप्तान की भूमिका किसी को नहीं सौंपी गई है. यह फैसला क्रिकेट प्रेमियों के लिए थोड़ा आश्चर्यजनक है. टेस्ट टीम में लौटे पंत लगभग 20 महीने बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने टेस्ट टीम में वापसी की है. वह दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना के बाद लंबे समय तक पेशेवर क्रिकेट से दूर रहे थे. वह इस साल आईपीएल से मैदान पर लौटे. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से टीम इंडिया में वापसी की. उसके बाद श्रीलंका में वनडे सीरीज का भी हिस्सा रहे. अब वह टेस्ट में लौट आए हैं और उनका प्लेइंग-11 में रहना तय माना जा रहा है. ...

वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया को ‘कोच’ ने दी थी Sex करने की सलाह, वजह जानकर हर कोई रह जाएगा हैरान...

Team India: टीम इंडिया के पूर्व मेंटल कंडीशनिंग कोच रहे Paddy Upton के बड़े खुलासे ने एक बार वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका कर रख दिया था. भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के इस पूर्व कोच के मुताबिक उन्होंने मैच से पहले खिलाड़ियों को सेक्स करने की सलाह दी थी. पैडी अप्टन (Paddy Upton) ने इस बात का खुलासा अपनी किताब ‘द बेयरफुट कोच’ में किया था. टीम इंडिया को दी सेक्स करने की सलाह टीम इंडिया के पूर्व मेंटल कंडीशनिंग कोच रहे पैडी अप्टन ने बताया था कि उनकी इस सलाह से उस समय के भारतीय टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन नाराज हो गए थे. बता दें कि गैरी कर्स्टन के कोच रहते भारत ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता था. गैरी कर्स्टन के नाराज होने के बाद अप्टन ने उनसे इस बात के लिए माफी भी मांगी थी. सेक्स वाली बात पर हो गया विवाद मेंटल कंडीशनिंग कोच रहे पैडी अप्टन ने कहा कि गैरी कर्स्टन को उनकी सेक्स वाली बात पर गुस्सा आ गया था. पैडी के मुताबिक उन्होंने मैच से पहले खिलाड़ियों को शारीरिक संबंध बनाने की सलाह मात्र दी थी, ऐसा उन्होंने एक जानकारी साझा करते हुए किया था. राजस्थान रॉयल्स के भी कोच रहे ह...

हार्दिक से तलाक के 55 दिन बाद नताशा का बड़ा खुलासा, कहा- पीठ पीछे वफादारी…

जब से नताशा ने हार्दिक पंड्या को तलाक दिया है तब से वह लगातार हार्दिक पंड्या पर निशाना साध रही हैं. वह कभी कुछ नहीं कहती हैं लेकिन अपने पोस्ट के जरिए अपने फैंस को अपने दिल का हाल बता देती हैं. इस बार नताशा ने जो लिखा उसे पढ़ने के बाद यह साफ हो गया कि नताशा और हार्दिक के तलाक के पीछे की वजह क्या थी। नताशा की पोस्ट से तलाक की वजह का खुलासा हुआ नताशा की इस लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. हार्दिक को खुद से भी ज्यादा प्यार करने वाली नताशा ने हार्दिक का दिल और भरोसा तोड़ दिया। फिर दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 18 जुलाई को तलाक का ऐलान कर दिया। हाल ही में नताशा पर हार्दिक को भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ने का आरोप भी लगा है। यूजर्स का कहना है कि हार्दिक से ज्यादा गलती नताशा की है। अब ऐसे में नताशा का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में सबकुछ लिखा है. हार्दिक तलाक के बाद गुस्से में नताशा! नताशा को उनके दोस्त एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ देखा गया और वह उनके साथ कार में खूब मस्ती करती नजर आईं. इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नताशा को ट्रोल कर...

Virat Kohli Marksheet : विराट की 10वीं क्लास की मार्कशीट वायरल, मैथ में फेल होते होते बचे किंग कोहली!!

विराट कोहली जिन्हें दुनिया एक जाने माने क्रिकेटर के रूप में जानती है उन्होंने अपने शैक्षिक करियर में औसत प्रदर्शन किया था. Virat Kohli Marksheet:  विराट कोहली जिन्हें दुनिया एक जाने माने क्रिकेटर के रूप में जानती है उन्होंने अपने शैक्षिक करियर में औसत प्रदर्शन किया था. कक्षा 10वीं और 12वीं के दौरान उनके अंक हमेशा ज्यादा नहीं रहे लेकिन उनकी खेल प्रतिभा ने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई. उनकी मार्कशीट, जिसे हाल ही में IAS अधिकारी जितिन यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ने यह दिखाया कि उन्होंने विभिन्न विषयों में कितने अंक मिले थे. खेल में रुचि विराट कोहली की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो अकादमिक प्रदर्शन में औसत हैं लेकिन अन्य क्षेत्रों में खास हैं. उनके अंक भले ही औसत रहे हों उनका जुनून (passion) और समर्पण (dedication) उन्हें खेल की दुनिया में बड़े पद पर ले आया. उनकी सफलता यह साबित करती है कि शैक्षिक योग्यताएं हमेशा किसी व्यक्ति की सफलता का पैमाना नहीं होतीं. समाज में शैक्षणिक दबाव और खेल प्रतिभा का महत्व  विराट कोहली के जीवन से यह भी सीखने को मिलता है कि समाज में अक्सर...