Skip to main content

न फल देता है न लकड़ी, ऊंचाई 2 फीट, फिर भी करोड़ों में बिकता है यह पेड़, इतना महंगा होने का क्या है कारण?

नई दिल्ली. महंगी लकड़ी के तौर पर लोग अफ्रीकन ब्लैकवुड, चंदन या सागौन को जानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. दुनिया का सबसे महंगा पेड़ कौन-सा है. इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी. इसकी कीमत आपके अंदाजे से कई गुना ज्यादा है. ज्यादातर लोग बिना गूगल इस सवाल का जवाब नहीं दे पाएंगे. अफ्रीकन ब्लैकवुड की कीमत करोड़ों में होती है. हालांकि, यह इकलौता पेड़ नहीं है जो करोड़ों रुपये में बिकता है. बल्कि इससे काफी छोटा एक और पेड़ है जो 10 करोड़ रुपये से भी अधिक में बिक चुका है. यह पेड़ जितना पुराना होता जाता है उसकी कीमत उतनी ही बढ़ती चली जाती है. हम बात कर रहे हैं जापना के बोनसाई पेड़ (Japanese Bonsai Tree) की. यह पेड़ आपको कुछ हजार से लेकर करोड़ों रुपये में मिलता है.

अभी तक सबसे महंगा बोनसाई पेड़ जापान के ताकामात्सु में 13 लाख डॉलर या 10.74 करोड़ रुपये में बिका है. यह जापानी वाईट पाइन है. बोनसाई ट्री एक छोटे से बर्तन में उगाया जा सकता है. इसकी ऊंचाई 2 फीट तक जाती है. आज भी आपको 300-400 साल पुराने बोनसाई पेड़ देखने को मिल जाएंगे. इन पुराने पेड़ों की ग्रोथ को देखकर आप खुद भी इनकी लंबी आयु का अंदाजा लगा सकते हैं. लेकिन इतने साल जिंदा रहने के बावजूद यह बहुत कम एरिया में अपनी जड़े व टहनियां फैलाते हैं. इसलिए यह घर में सजाने के लिए कुछ सबसे उत्कृष्ठ सामग्रियों में से एक माने जाते हैं. आप एक छोटे और एकदम नए बोनसाई ट्री को 1000-2000 रुपये में भी खरीद सकते हैं.

क्यों होता है इतना महंगा? यह पेड़ ना आपको कोई फल देता है और ना ही इसकी लकड़ी अफ्रीकन ब्लैकवुड की तरह काटकर फर्नीचर या वाद्य यंत्र वगैरह बनाने में इस्तेमाल की जा सकती है. इसके बावजूद यह इतना महंगा क्यों होता है, इस सवाल का जवाब कई लोग तलाशते हैं. दरअसल, बोनसाई को पेड़ की तरह नहीं बल्कि किसी आर्ट की तरह देखा जाता है. इसे आप एक बहुत महंगी पेंटिंग समझ सकते हैं. बोनसाई उगाने वाले लोग बताते हैं कि ये एक कला है जिसमें आपको निपुण होने के लिए कई सालों की मेहनत लगती है. इस पेड़ को एक पॉट में ही समेट देने के लिए लगातार उसकी कटाई-छंटाई, वायरिंग, दूसरे पॉट में बदलने व ग्राफ्टिंग की जरूरत पड़ती है. अगर कई बोनसाई ट्री एक साथ एक जगह पर रखें जाएं तो यह एक बौने जंगल जैसा नजारा तैयार कर देते हैं. जिस तरह एक बड़े आर्टिस्ट की पेंटिंग का रीयल लाइफ में कोई एप्लीकेशन नहीं होता और फिर वह करोड़ों में बिकती है. ठीक उसी तरह बोनसाई ट्री भी शताब्दियों पुराना आर्ट है जिसकी कीमत कितनी भी हो सकती है.

कितने पुराने हैं बोनसाई ट्री जैसा की हमने कहा कि बोनसाई ट्री जितना पुराना होता जाता है उसकी कीमत उतनी बढ़ती जाती है. बेशक उसके डिजाइन पर भी कुछ कीमत निर्भर करती है. दुनियाभर में आज सैकड़ों साल पुराने बोनसाई ट्री मौजूद हैं. बिजनेस इनसाइडर की एक स्टोरी के अनुसार, 800 साल पुराना बोनसाई ट्री भी मौजूद है. आपको बता दें कि यह कला चीन से उत्पन्न हुई थी. हालांकि, यह प्रसिद्ध जापान से हुई.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...