Skip to main content

1 लाइक = 70 रुपये, ज्यादा कमाई के चक्कर में हुआ 37 लाख का Scam, कैसे होता है पूरा खेल?.

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स धीरे-धीरे स्कैमर्स के लिए टार्गेट खोजने का साधन बनते जा रहे हैं. हर दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई शख्स धोखाधड़ी का शिकार हो रहा है. स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के जाल बिछा रहे हैं. ऐसे में एक तरीके का स्कैम सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. हम बात कर रहे हैं वर्क फ्रॉम होम स्कैम की.

इस तरह के स्कैम में एक अन्य व्यक्ति ने अपने लाखों रुपये गंवा दिए हैं. पिछले कुछ महीनों में इस तरह के कई स्कैम देखने को मिले हैं. हालिया मामले में पीड़ित ने 37 लाख रुपये गंवा दिए हैं. दरअसल, स्कैमर्स ने पीड़ित को इंस्टाग्राम पोस्ट और फोटोज को लाइक करने की जॉब ऑफर की थी. इसके बाद इस पूरे खेल को अंजाम दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

कहां से मिलती है अपराधियों को आपकी डिटेल्स? आपके मन में ये सवाल आ सकता है कि स्कैमर्स को आपकी डिटेल्स कहां से मिली होगी. स्कैमर्स एक दो रिक्रूटमेंट साइट्स पर आपकी डिटेल्स निकालते हैं और फिर आपको कॉन्टैक्ट करते हैं. कई बार ये स्कैमर्स रैंडम लोगों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वर्क फ्रॉम होम के मैसेज भेजते हैं और फिर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं.

कैसे शुरू हुआ खेल? पुलिस की मानें तो पीड़ितो को एक अनजान नंबर से WhatsApp Message आया था, जिसमें पार्ट टाइम जॉब ऑफर की गई थी. ये मैसेज देखने में काफी प्रोफेशनल था, जिसमें स्कैमर ने कई नाम कंपनियों का नाम लिया था.

आप भी ब्राउजर पर सेव करते हैं पासवर्ड? एक गलती से हो सकते हैं चोरी पैसों का दिया लालच इसमें स्कैमर्स ने 70 रुपये हर इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करने के लिए ऑफर किया. ठगों ने यूजर को 2000 से 3000 रुपये हर महीने देने के लिए कहा था. कई मामलों में फ्रॉडस्टर्स YouTube Video लाइक करने के लिए भी पैसे देते हैं.

कैसे हुई ठगी? इस पूरे मामले में स्कैमर्स यूजर को फंसाते हैं और उनसे काम का स्क्रीनशॉट मांगते हैं. यूजर्स को शुरुआत में कुछ पैसे मिलते भी हैं और फिर उन्हें ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया जाता है. इसके बाद स्कैमर्स यूजर्स को एक बड़े टेलीग्राम ग्रुप में ऐड करते हैं. यहां पर यूजर्स को ज्यादा बेनिफिट के लिए क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए कहा जाता है.

स्कैम में पता आखिर में चलता है शुरुआत में इस इन्वेस्टमेंट से यूजर्स को प्रॉफिट होता है, लेकिन कुछ वक्त बाद उन्हें पैसे निकालने के लिए और ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने के लिए कहा जाता है. ये सारी पेमेंट एक फेक क्रिप्टोकरेंसी प्लेटफॉर्म पर कराई जाती है, जो स्कैम का एक हिस्सा होता है. लाखों रुपये निवेश करने के बाद जब यूजर्स के हाथ कुछ नहीं लगता है. तब उन्हें पता चलता है कि उनके साथ स्कैम हुआ है.

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...