Skip to main content

बम की तरह फूटेगा प्रेशर कुकर! खाना बनाते समय इस बात का ध्यान रखें.....

Pressure cooker will explode like a bomb! Keep this in mind while cooking
Pressure cooker will explode like a bomb! Keep this in mind while cooking

Pressure Cooker Safety Tips: खाना पकाने के लिए ज्यादातर घरों में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल होता है. प्रेशर कुकर के इस्तेमाल से खाना जल्दी बन जाता है और ईंधन की भी बचत होती है. लेकिन कई बार आपकी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से प्रेशर कुकर किसी बम की तरह फट जाता है. हर साल ऐसी कई घटनाएं दर्ज की जाती हैं, जब कुकर फटने से लोगों की मौत हो गई हो. इसलिए कुकर जितना आरामदायक होता है, यह उतना ही खतरनाक भी बन सकता है. इसी कारण कुकर में खाना बनाने से पहले कुछ जरूरी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा कई सावधानियां भी बरतनी पड़ती हैं.

क्यों फट जाता हैं कुकर रसोई में रखे कुकर के फटने की कई वजह हो सकती है. कुकर की भी एक क्षमता होती है. इसमें जरूरत से ज्यादा खाना पकाने की वजह से भी कभी-कभी कुकर फटने का खतरा होता है. कुकर में खाना पकाने का एक सामान्य नियम है, इसके मुताबिक कुकर का हमेशा 3/4 भाग ही भरना चाहिए. अगर इससे ज्यादा कुकर को भरेंगे तो उसका वेंट बंद हो सकता है. इसके बाद भाप निकलना बंद हो जाता है और कुकर फटने का खतरा होता है. कुकर में पानी का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए, कम पानी होने से भी कुकर फट जाता है. आपको बता दें कि एक कप चावल पकाने के लिए कुकर में करीब डेढ़ कप पानी की जरूरत होती है. कभी भी भाप बंद कुकर को खोलते हुए ताकत का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए वरना कुकर फट सकता है.

दुर्घटना से कैसे बचें? कुकर में खाना जल्दी बन जाता है जिसकी वजह से यह कई महिलाओं की पहली पसंद है, लेकिन इसके इस्तेमाल में आपको कई सावधानियां भी रखनी होती हैं. आपको बता दें कि कुकर इस्तेमाल करने के बाद उसकी अच्छे से सफाई करनी चाहिए. खासकर उसकी सीटी की सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. खाना पकाते हुए ढक्कन को अच्छी तरह बंद करना चाहिए. अधिक पुराने कुकर का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए. अगर कुकर के रबर और सीटी में कोई टूट फूट हो तो उसे तुरंत ठीक करना चाहिए. लोकल या सस्ता कुकर लेने से अच्छा है कि किसी अच्छे ब्रांड का कुकर लें.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...