Skip to main content

10 साल बाद अचानक मिला पति! भिखारी जैसी थी हालत, रोती-बिलखती पत्नी लगी दुलारने-संवारने....

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया से एक प्रेम, प्रतिज्ञा और प्रतीक्षा की करुण कहानी सामने आई है. यहां एक महिला ने दावा किया कि जब वह अपने इलाज के लिए जिला अस्पताल गई तो उसे वहां एक विक्षिप्त-सा आदमी दिखाई दिया. जब नजदीक पहुंची तो वह शख्स 10 साल पहले लापता हुआ पति नजर आया. यह देखते ही वह बिलख पड़ी और किसी मासूम बच्चे की तरह उसे संवारने और दुलारने लगी.

अस्पताल के बाहर भिखारी जैसी वेशभूषा में दिखने वाले शख्स के सामने एक महिला को बैठे देख लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर रहे शख्स के बाल और दाढ़ी बेतरतीब ढंग से बढ़ी हुई थी. मैले कुचैले कपड़े पहने वह जमीन पर उकडूं बैठा हुआ था.

महिला उसके बाल संवारते और शरीर को साफ करती हुई नजर आ रही थी. साथ ही रोते बिलखते हुए स्थानीय बोली में कहती नजर आ रही थी कि दस साल पहले लापता हो गए थे. इतने दिनों से कहां थे? क्यों चले गए थे? जैसे सवाल एक साथ पूछती नजर रही थी. हालांकि, वह शख्स कुछ भी बोलता नजर नहीं आ रहा था. गुमसुम ही बैठा हुआ था. देखें Video:-

महिला ने उस दौरान मोबाइल से घर पर शायद बच्चों को कॉल किया और कहा कि एक कुर्ता ले आओ. इसके बाद एक युवक बाइक से आया और महिला समेत मानसिक विक्षिप्त शख्स को अपने साथ ले गया. फिलहाल इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने पर समाजसेवी समेत अन्य लोग उस महिला की तलाश में जुट गए हैं, ताकि महिला और उस शख्स की किसी तरह से मदद कर सकें.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी साल में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां डीएसपी सड़क किनारे जब एक भिखारी के पास गए तो दंग रह गए. वो भिखारी उनके ही बैच का ऑफिसर निकला. दरअसल, ग्वालियर में उपचुनाव की मतगणना के बाद डीएसपी रत्नेश सिंह तोमर और विजय सिह भदौरिया झांसी रोड से निकल रहे थे. जैसे ही दोनों बंधन वाटिका के फुटपाथ से होकर गुजरे तो उन्हें वहां एक अधेड़ उम्र का भिखारी ठंड से ठिठुरता दिखाई पड़ा. उसे देखकर अफसरों ने गाड़ी रोकी और उससे बात करने पहुंच गए.

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने उसकी मदद की. रत्नेश ने अपने जूते और डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने अपनी जैकेट दे दी. इसके बाद जब दोनों ने बातचीत शुरू की तो हतप्रभ रह गए. वह भिखारी डीएसपी के बैच का ही ऑफिसर मनीष मिश्रा निकला. मनीष मिश्रा भिखारी के रूप में पिछले 10 सालों से लावारिस हालात में घूम रहे थे.

दरअसल, मनीष मिश्रा ने 2005 तक पुलिस की नौकरी की और वह अंतिम समय में दतिया जिले में पदस्थ थे. धीरे-धीरे अचानक उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई. घरवाले भी परेशान होने लगे. इलाज के लिए मनीष को जहां-जहां ले जाया गया, वो वहां से भाग गए. कुछ दिन बाद परिवार को भी नहीं पता चल पाया कि मनीष कहां चले गए? पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई. बाद में पत्नी ने तलाक ले लिया. धीरे-धीरे वह भीख मांगने लगे. और भीख मांगते-मांगते करीब दस साल गुजर गए.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...