Skip to main content

रात में नहीं ले सकते एफिल टावर की तस्वीर, लेनी होगी तो सरकार से लेनी होगी इजाजत, जानें क्यों....

पेरिस का एफिल टावर दुनियाभर में मशहूर है. दुनिया के अलग-अलग देशों से पर्यटक इस टावर को देखने फ्रांस आते हैं. इसका निर्माण 1889 में फ्रांस में आयोजित हुए विश्व मेले के एंट्री गेट के रूप में किया गया था. जिस समय ये टावर बनकर तैयार हुआ था, तब इसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में जाना गया. बाद में इस टावर को तोड़ने पर भी विचार किया गया था, लेकिन इसकी खूबसूरती, सुंदरता और लोकप्रियता को देखते हुए फिर इसे नहीं तोड़ा गया. आइए आज एफिल टावर से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स जानते हैं.

2 साल में हुआ था बनकर तैयार एफिल टावर को बनने में 2 साल 2 महीने और 5 दिन लगा था, वहीं इसका निर्माण कार्य साल 1887-1889 तक चला था. बताया जाता है कि एफिल टावर को बनाने में करीबन 300 मजदूरों का योगदान रहा था. इन्हीं कुशल कारीगरों की मदद से आज एफिल टावर पेरिस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.

रात में नहीं खींच सकते इसकी तस्वीर एफिल टावर की रात्रि में फोटोग्राफी करना गैरकानूनी माना जाता है. पेरिस में इस बात को गैरकानूनी माना जाता है. बताया जाता है कि एफिल टावर की लाइटें पेरिस के कॉपीराइट के अंडर आती हैं. अगर किसी को रात के वक्त में एफिल टावर की तस्वीर लेनी है, तो इसके लिए पहले उसे कॉपीराइट कानून के तहत सरकार से ऐसा करने की परमिशन लेनी होगी.

अब यूपीआई से भी घूम सकेंगे एफिल टावर पेरिस को लव सिटी कहते हैं और एफिल टावर भी कपल के लिए लव प्लेस बन गया है. इसी लोकप्रियता को देखते हुए पीएम मोदी ने अपने फ्रांस दौरे पर देश में यूपीआई पेमेंट की शुरुआत की है. और इसका इस्तेमाल सबसे पहले पेरिस के एफिल टावर में किया जाएगा. जल्द ही लोग अब एंट्री फीस के लिए यूपीआई का उपयोग कर इस इमारत को देख सकेंगे.

सर्दियों में सिकुड़ जाता है एफिल टावर आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि एफिल टावर का कुछ प्रतिशत हिस्सा सर्दियों में सिकुड़ जाता है. कहते हैं 6 इंच तक ये हिस्सा सिकुड़ जाता है, वो इसलिए क्योंकि एफिल टावर को मेटल से तैयार किया गया है और मेटल ठंड के दिनों में सिकुड़ जाता है गर्मियों में फैल जाता है. एफिल टॉवर अपने समय में बनी विश्व की सबसे ऊंची इमारत होने का गर्व महसूस करती थी, लेकिन साल 1930 में बनी न्यूयॉर्क की क्रिसलर बिल्डिंग ने ऊंचाई के मामले में इसे पीछे कर दिया.

20 साल थी एफिल टावर की उम्र एफिल टावर की अवधि केवल 20 साल के लिए ही थी. इसका मतलब 20 साल का वक्त पूरा होने के बाद इसे तोड़ दिया जाना था, लेकिन 20 साल बाद जब इसके तकनीकी टेस्ट किए गए तो इसकी गुणवत्ता और मजबूती सही मिली, आज भी यह मजबूती से खड़ा है.

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...