Skip to main content

iPhone खरीदने के लिए बेच दिया 8 महीने का बच्चा, अब Insta पर Reels बना रहे मां-बाप....

नॉर्थ 24 परगना। पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कपल पर कथित तौर पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने का ऐसा शौक चढ़ा कि उन्होंने अपने 8 महीने के बच्चे को ही बेच दिया. कपल के पास पैसे नहीं थे और वो रील्स बनाने के लिए iPhone 14 खरीदना चाहते थे, इसलिए उन्होंने बच्चे को बेच दिया. यह पूरा मामला उत्तर 24 परगना जिले का है. पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

8 माह के बच्चे को बेचकर खरीदा iphone

पुलिस का कहना है कि बच्चे को बेचने के बाद मां-बाप रील्स बना रहे थे. पुलिस ने बच्चे की मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला प्रियंका घोष को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, बच्चे का पिता जयदेव अभी फरार है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया. सोशल मीडिया पर भी लोग कपल पर गुस्सा दिखा रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

ऐसे खुला मामला-

दरअसल पड़ोसियों ने ऑब्जर्व किया कि इस कपल का व्यवहार कुछ बदला-बदला है. फिर इनका 8 माह का बच्चा भी किसी को नजर नहीं आया. ऐसे में शक होने पर किसी ने पुलिस सूचना दी कि जिस घर पैसों की इतनी तंगी थी कि उसके खाने के लिए सोचना पड़ता था. अचानक उनके पास इतना महंगा iphone कैसे आ गया. किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने बच्चे की मां को किया अरेस्ट, पिता फरार

पुलिस इस मामले की जांच की और मां से पूछा की बच्चा कहां है. शुरुआत में तो उसने गुमराह किया. लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने टूट गई और अपना गुनाह कबूल कर लिया. महिला ने बताया कि उसने अपना बेच दिया है और उन पैसों से ये आईफोन खरीदा है और पैसे का इस्तेमाल पश्चिम बंगाल के विभिन्न जगहों पर जाकर इंस्टाग्राम Reels बनाने के लिए किया. ऐसा भी सामने आया है कि इससे पहले पिता ने अपनी 7 साल की बेटी को भी बेचने की कोशिश की थी. आरोपी पिता जयदेव फरार है और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...