Skip to main content

मज़ाक-मजाक में कराया DNA टेस्ट, पूरा खानदान निकला नाजायज, बाप का नाम सुन हो गया बेहोश....

हम यूं तो अपनी ज़िंदगी में काफी-कुछ ऐसा करते हैं, जो मज़ाक मस्ती में होता है लेकिन कई बार ये भारी पड़ जाता है. आज का ज़माना टेक्नोलॉजी और इंफॉर्मेशन का है. लगभग सारी चीज़ें ऑनलाइन मौजूद हैं, चाहे वो किसी की प्रॉपर्टी हो या फिर उसकी जेनेटिक्स से जुड़ी हुई चीज़ें. अगर सर्च करने पर आ जाएं, तो इंसान कुछ भी ढूंढ सकता है. हालांकि कुछ राज़ छिपे ही रहें तो भलाई होती है वरना बड़ा तूफान आ सकता है.

विदेशों में आजकल डीएनए किट इतनी आसानी से मिल जाती है कि हर चौथा आदमी अपने पूर्वजों और रिश्तेदारों की खोज कर रहा है. यही वजह है कि परिवार भी टूट रहे हैं और पुराने से पुराने राज़ भी सामने आ जाते हैं. कहीं पति-पत्नी का तलाक हो जाता है तो कहीं कपल्स आपस में रिश्तेदार निकल जाते हैं. एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ, जब उसने पत्नी के कहने पर अपने डीएनए टेस्ट ले लिया. ये मामला कुछ अलग ही किस्म का है.

डीएनए टेस्ट ने मचाया बवाल मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इस आदमी ने सोशल डिस्कशन फोरम reddit पर अपनी दुखभरी कहानी बताई है. शख्स ने बताया कि कैसे एक डीएनए टेस्ट ने उसके पूरे खानदान की पोल खोलकर रख दी. टेस्ट ने उसकी दादी के 60 साल पुराने ऐसे राज़ पर से पर्दा उठाया, जो शायद वो कभी नहीं बताना चाहतीं. असल में शख्स जिस इंसान को अपना दादा समझता था, उसके साथ उसका कोई बायोलॉजिकल रिश्ता ही नहीं था. ये बात जब शख्स के पिता को पता चली, तो वो भी सदमे में चले गए.

खानदान ही निकल गया नाजायज़ शख्स ने बताया कि वो इटैलियन परिवार में पला-बढ़ा है. दो महीने पहले उसने पत्नी के कहने पर डीएनए टेस्ट किया और सैंपल लैब को भिजवा दिया. उसके दादा हमेशा कहते थे कि वो पूरी तरह इटैलियन हैं, ऐसे में उसे भी उम्मीद थी कि वो इटैलियन होगा लेकिन टेस्ट ने बताया कि शख्स यहूदी है और दादा से उसका कोई जैविक रिश्ता ही नहीं है. जब उसके पिता को ये बात पता चली तो वे सदमे में आ गए. उन्होंने बताया कि वे जानते थे की उनकी मां किसी यहूदी आदमी से अफेयर है, लेकिन कभी माने नहीं. अब बाप-बेटे इस परेशानी में हैं कि वो इसके बारे में दादी से कैसे बात करें. हालांकि अभी रिपोर्ट दूसरे फैमिली मेंबर्स से शेयर नहीं की गई है.

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...