Skip to main content

लड़की को स्कूल से बुर्का पहनाकर ले गया युवक, रेस्तरां में किया रेप, वापस छोड़ते समय टीचर ने पकड़ा....

Young man took girl from school wearing burqa, raped her in restaurant, teacher caught her while dropping her back
Young man took girl from school wearing burqa, raped her in restaurant, teacher caught her while dropping her back

कानपुरः यूपी के कानपुर में नाबालिग छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार को एक युवक नाबालिग को स्कूल से बुर्का पहनाकर रेस्तरां ले गया। युवक ने छात्रा के वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर रेस्तरां में रेप किया। इसके बाद स्कूल में छोड़ दिया। छात्रा जब बुर्का पहनकर वापस स्कूल पहुंची, तो टीचरों को कुछ शक हुआ। छात्रा डरी सहमी थी और लगातार रो रही थी। स्कूल प्रशासन ने पूछताछ की और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे, और पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने भी थाने का घेराव किया। कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा पास के ही एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा की जैद नाम के युवक से दोस्ती थी। स्कूल जाते वक्त जैद छात्रा को रास्ते में रोकता था, और घर तक उसका पीछा करता था। आरोपी युवक छात्रा पर मिलने का दबाव बना रहा था।

सोमवार को छात्रा घर से स्कूल की ड्रेस में स्कूल गई थी। छात्रा के साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली ने बुर्का मुहैया कराया। वहीं, युवक स्कूल के बाहर छात्रा का इंतजार कर रहा था। छात्रा बुर्खा पहनकर स्कूल से निकली, और आरोपी युवक के साथ रेस्टोरेंट चली गई। युवक ने छात्रा के साथ रेस्तरां में रेप किया। आरोपी युवक हाथ में लाल रंग का कलावा बांधता था। खुद को हिंदू रीति-रिवाज मानने वाला बताया था। पुलिस ने जब आरोपी को अरेस्ट किया, तो उसके जेब से आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद हुई है।

बुर्का पहनकर छात्रा वापस लौटी थी स्कूल आरोपी युवक छात्रा को स्कूल के बाहर छोड़कर भाग गया। छात्रा जब बुर्का पहनकर स्कूल पहुंची, तो टीचरों को शक हुआ। टीचरों ने इसकी सूचना प्रिंसिपल को दी। छात्रा डरी, सहमी थी, और रो रही थी। जब प्रिंसिपल ने छात्रा से बुर्का पहनकर आने का कारण पूछा, तो उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया। प्रिंसिपल ने छात्रा के परिजनों को स्कूल बुलाकर, घटना की जानकारी दी। छात्रा के परिजन हिंदूवादी संगठन के साथ कर्नलगंज थाने पहुंचे। हिंदूवादी संगठनों ने दबाव बनाया, तो पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया।

‘संगठित गिरोह काम कर रहा है’ बजरंगदल के जिला संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया कि एक छात्रा स्कूल पढ़ने के लिए गई थी। उसकी महिला मित्र ने छात्रा को बुर्खा लाकर दिया। एक समुदाय विशेष का लड़का जो स्कूल के बाहर खड़ा था, छात्रा को रेस्तरां लेकर गया। जहां पर युवक ने छात्रा का शारीरिक शोषण किया। इसमें एक बात सामने आ रही है कि एक समुदाय विशेष युवक के साथ ही छात्रा की महिला मित्र भी इसमें शामिल है। इस तरह के मामलों में महिलाएं भी सामने आ रही हैं। इस तरह का एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो सिंडिकेट के रूप में काम कर रहा है। इस प्रकरण में एक समुदाय विशेष की लड़की भी शामिल है। इस घटना में आरोपी युवक, बुर्खा मुहैया कराने वाली लड़की, रेस्तरां संचालक पर कार्रवाई होनी चाहिए।

आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट एडीसीपी सेंट्रल आरती सिंह के मुताबिक एक परिवार बच्ची के साथ रेप की तहरीर लेकर आया है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। इसके बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जिसने नकाब उपलब्ध कराया था, वो भी नाबालिग है। इसके साथ ही आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...