Skip to main content

पति के अफेयर को मजाक समझ रही थी पत्नी, फिर हुआ कुछ ऐसा उड़ गए होश....

जीजा और साली के बीच मजाक का रिश्ता होता है, यह तो सभी जानते हैं. लेकिन, जब बात आगे बढ़ जाए तो घर में क्लेश हो जाता है. बिहार के गोपालगंज से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें जवान साली के चक्‍कर में उत्तर प्रदेश के जीजा ने हद पार कर दी. जब पत्‍नी को पता चला तो उसने अपना सिर पकड़ लिया. उसे गलती का अहसास होने लगा कि आखिर अपनी बहन को व पति को एक सीमा से आगे बढ़ने दिया।

मामला कुछ यूं है कि कुशीनगर जनपद के तरेयां सुजान थाना क्षेत्र के परसौनी भरपटिया गांव निवासी शख्‍स पिंटू राजभर की शादी बिहार के गोपालगंज के कल्‍याणपुर गांव निवासी एक युवती से वर्ष 2019 में हुई थी. शादी के बाद पिंटू का ससुराल आना-जाना रहता था. इस बीच, उनकी साली और उनके बीच प्रेम संबंध स्‍थापित हो गया. पिंटू की पत्‍नी ने इसे जीजा-साली के बीच का रिश्‍ता मानकर नजरअंदाज करती रहीं.

हालांकि, इस आड़ में पिंटू और उसकी साली दूसरा ही खेल खेलती रही. पिंटू का अपनी ही साली के साथ प्रेम परवान चढ़ता रहा. बाद में पिंटू ने अपनी ही साली से शादी रचा ली. बहन के सौतन बनने पर पिंटू की पत्‍नी बिफर उठीं और इसका विरोध किया. इस पर पिंटू ने अंजाम की परवाह किए बगैर पहली पत्‍नी को घर से निकाल दिया. एक बच्‍चे की बेघर मां ने न्‍याय और अधिकार के लिए कोर्ट पहुंच गई.

पिंटू की पहली पत्‍नी का आरोप है कि उनकी बहन से शादी करने के बाद पति पिंटू ने उनके साथ मारपीट भी की. पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाने लगी और एक दिन उन्‍हें घर से निकाल दिया गया. हर तरफ से निराश होकर पीड़िता ने कोर्ट से न्‍याय की गुहार लगाई. इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिंटू समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

अब कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने पिंटू राजभर, किसनावती देवी, मंटू राजभर, माधुरी देवी समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. दो राज्‍यों के बीच का मामला होने के कारण यह केस पेचीदा हो गया है. बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है.

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...