Skip to main content

पत्नी के बन गये ऐसे-ऐसे मर्दो से संबंध…जानकर पति के उड गये होश, भागकर पहुंचा थाने, बोलाः वो तो…

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के एक व्यक्ति ने एसएसपी से शिकायत कर पत्नी की आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका जताई है. शिकायत में उसने कहा कि पत्नी कई महंगे फोन चलाती है. अलग-अलग नाम से आईडी है. हिंदू नाम से भी है. कई लाख रुपये भी उसके अकाउंट में हैं. शिकायत करने वाले युवक ने कहा कि दो साल पहले फेसबुक पर दोस्ती के बाद उसकी शादी हुई थी. उसने एसएसपी से उच्चस्तरीय जांच की गुहार लगाई है.

वहीं पत्नी ने पति के आरोपों को नकारते हुए कहा कि जब तक वह मुझसे पैसे लेता रहा, तब तक सब ठीक था. अब वह मुझसे छुटकारा चाहता है, इसलिए गलत आरोप लगा रहा है.

दरअसल, क्वारसी थाना इलाके के नगला पटवारी के रहने वाले सिराज ने कहा कि उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से एक लड़की से हुई थी. उस दौरान लड़की ने कहा था कि वो अनाथ है, बेसहारा है. दोनों रोज बातें करते थे. लड़की की बातों पर विश्वास करके सिराज ने उससे शादी कर ली और उसे अपने घर लेकर पहुंचा.

रात में पार्लर खुलवाकर पुलिसवालों ने की महिला से बदतमीजी, पति को पीटा इसके बाद उसकी पत्नी की गतिविधियां कुछ अलग लगने लगीं. वह कई फोन यूज किया करती थी. इसी दौरान सिराज बीमार हो गया. सिराज का कहना है कि जब वह बीमार हुआ तो उसकी पत्नी उसे लेकर नोएडा पहुंच गई. इस दौरान उसकी पत्नी ने अपने अकाउंट में 21 लाख रुपये दिखाए, जिसे देख हैरान रह गया कि आखिर यह अनाथ थी तो इसके पास इतने पैसे कहां से आए.

अब फिर लंबे समय से देख रहा हूं कि वह कई फोन यूज करती है. सिराज ने कहा कि मुझे शक है कि वह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो गई है. वह देश के लिए खतरा हो सकती है. वह आईएसआई की एजेंट भी हो सकती है. वह कभी पुणे, कोलकाता, मुंबई में खुद को बताती है. इस वक्त वह घर पर है.

सिराज ने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. दो साल पहले मैंने उससे निकाह किया था. पहले उसका नाम हसीना था, अब पूजा भी है. और भी कई नाम हैं. वह कई नामों से घूम रही है. उसके पास कई आईडी हैं. मुझे डर लगता है कि वह देश में कोई बड़ी वारदात को अंजाम न दे दे. मैं एसएससी के पास फरियाद लेकर आया हूं, उनसे मेरी मुलाकात हुई है. उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है.

सिराज की पत्नी ने क्या कहा?

वहीं सिराज की पत्नी ने कहा कि मैं यही कहूंगी कि मेरी जांच कर लीजिए कि मैं आतंकवादी हूं या कहां से हूं. यह जब मुझे दिल्ली से लेकर आया था, तब पता नहीं था कि मैं कहां से हूं. मेरी आईडी कोलकाता की है, उसने ले ली है. मैंने यहां आकर आईडी चेंज कराई, उसमें मेरे हसबैंड का नाम भी लिखा है. मैं कोलकाता की हूं. मेरे पांच भाई हैं, दो बहनें हैं. मैंने पुलिस से भी कह दिया है कि मेरे साथ चलिए, इंक्वायरी कर सकते हैं. मेरे घर पर फोन करके पुलिस ने कंफर्म भी कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है.

महिला ने कहा कि मेरी एक बेटी देहरादून में पढ़ती है. मेरी फेसबुक के जरिए मुलाकात नहीं हुई. मेरे पास इसका रॉन्ग नंबर आया था तो मैंने बात की. सिराज ने मुझे दोबारा कॉल किया, फिर मैंने नंबर ब्लॉक किया तो फिर दूसरे नंबर से मुझे कॉल किया. वह मुझसे बात करने लगा. मैंने उसको अपने बारे में बताया. उसने शादी की बात कही. मेरा पहले पति से तलाक हो गया था. वह तरह-तरह के आरोप इसलिए लगा रहा है कि वह मुझसे छुटकारा पाना चाहता है. मैंने भी उसके खिलाफ शिकायत की है.

क्या बोले सीओ?

सीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि नगला पटवारी निवासी सिराज ने अपनी पत्नी के विरुद्ध आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है. जांच में पता चला कि दोनों के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी और शादी हुई थी. महिला पूर्व से शादीशुदा थी, तलाक के एवज में उसको पैसा मिला था. जब तक उसके पास पैसा था, सिराज खर्च कराता रहा. अब पैसा खत्म हो गया, उसे छोड़ना चाहता है. इसलिए झूठे आरोप के प्रार्थना पत्र दे रहा है. पूर्व में दोनों दिल्ली में रहते थे. महिला द्वारा शिकायत दिल्ली और अलीगढ़ में की गई है. दोनों एक दूसरे के विरुद्ध आकर प्रार्थना पत्र देते रहते हैं. प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...