बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार इरफ़ान खान आज इस दुनिया को अलविदा कह गये. उनका जाना इस दुनिया से एक जिंदादिल इंसान के चले जाना जैसा है. इरफ़ान कई लोगों की प्रेरणा थे. उनका खुशमिजाज़ अंदाज लोगों को अपना कायल बना लेता था. उन्होंने दो साल तक कैंसर से जंग लड़ी लेकिन कोलोन इन्फेक्शन ने उनकी जान ले ली. इरफ़ान को बीते सोमवार ही कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था. जहां उनका आईसीयू में इलाज किया जा रहा था लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनके जाने पर शोक मना रहा है. लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इरफान का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 5 बजे मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में कर दिया गया. इस दौरान उनका परिवार और दोनों बेटे मौजूद रहे, साथ ही कुछ दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए थे. चूंकि लॉकडाउन है इसलिए सिर्फ 20 लोगों को जाने की इजाजत मिली थी. इनमे विशाल विशाल भारद्वाज और तिगमांशु धूलिया भी शामिल हुए थे. ये पहला मौका था जब लॉकडाउन के कारण किसी दिग्गज अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए उसके फैंस सड़कों पर नहीं उतर सके. हालांकि पुलिस ने इसका ...