
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार इरफ़ान खान आज इस दुनिया को अलविदा कह गये. उनका जाना इस दुनिया से एक जिंदादिल इंसान के चले जाना जैसा है. इरफ़ान कई लोगों की प्रेरणा थे. उनका खुशमिजाज़ अंदाज लोगों को अपना कायल बना लेता था. उन्होंने दो साल तक कैंसर से जंग लड़ी लेकिन कोलोन इन्फेक्शन ने उनकी जान ले ली.

इरफ़ान को बीते सोमवार ही कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था. जहां उनका आईसीयू में इलाज किया जा रहा था लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनके जाने पर शोक मना रहा है. लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
इरफान का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 5 बजे मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में कर दिया गया. इस दौरान उनका परिवार और दोनों बेटे मौजूद रहे, साथ ही कुछ दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए थे. चूंकि लॉकडाउन है इसलिए सिर्फ 20 लोगों को जाने की इजाजत मिली थी. इनमे विशाल विशाल भारद्वाज और तिगमांशु धूलिया भी शामिल हुए थे.

ये पहला मौका था जब लॉकडाउन के कारण किसी दिग्गज अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए उसके फैंस सड़कों पर नहीं उतर सके. हालांकि पुलिस ने इसका भी इंतजाम किया हुआ था.
लेकिन इरफ़ान को अंतिम विदाई देने वालों ने आज का ट्विटर पर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस कदर संदेश दिए हैं कि जैसे इरफ़ान के लिए हर तरफ से प्यार का संमदर बह रहा है. इसमें बॉलीवुड के सितारे और कई नेता भी शामिल रहें.
इरफ़ान को विदाई देते हुए शाहरुख खान ने कहा कि आपको हम बहुत मिस करेंगे, आप प्रेरणा के स्रोत थे..

प्रधानमंत्री मोदी ने भी लिखा कि उनका जाना बॉलीवुड की बड़ी क्षति है.

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि आज का दिन बुरा और दुःख देने वाला है.

क्रिकेटर विराट कोहली ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है.

Comments
Post a Comment