Skip to main content

30 अप्रैल राशिफल: मिथुन राशि वालों को आज आएगी ये परेशानी, कन्या, धनु और मकर राशि वाले इन बातों का रखें ध्यान



आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए संकटों भरा है इसलिए कोई चूक या गलती न करें. सिंह राशि वाले आज के दिन अधूरे कार्यों को पूरा करें, कल पर टालने की प्रवृत्ति आपके करियर के लिए ठीक नहीं है. कन्या राशि के जातक आज के दिन अति- उत्साही होने से बचें.

मेष- आज के दिन किसी भी नकारात्मक बातों का प्रभाव अपने ऊपर न होने दें, इससे आप अपना ही मूड ऑफ कर लेंगे. सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिल सकती है. करियर को लेकर दिमाग में जो शंसय था, वह दूर होता दिखाई दे रहा है, वहीं बॉस आपको कोई नई चुनौती भी दे सकते हैं, जिसका आप अच्छी तरह से सामना करेंगे. व्यापारियों को अपने प्रोडेक्ट पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ सकते है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है. यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य लम्बे समय से खराब चल रहा है, तो उनकी देखभाल करें.

वृष- आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, वहीं दूसरी घर में पौधे लगाएं व उनकी देख-रेख करने की जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए. सोशल मीडिया पर मित्र मंडली लगातार बढ़ती हुई दिख रही है. इसलिए आपको समाज से जुड़े कार्यों पर भी फोकस करना होगा. कर्मक्षेत्र की बात करें तो पुराने निर्णयों को लेकर शंका रहेगी. व्यापार को लेकर संदेह रहने वाला है, जिससे व्यवसाय की स्थितियाँ थोड़ी उलझी हुई हो सकती हैं. सेहत में गर्मी अधिक होने पर भी बहुत ठंडा पानी न पिएं, अन्यथा कफ प्रधान रोग परेशान कर सकते हैं. परिवार वालों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो सकते हैं.

मिथुन- आज के दिन भाग्य कमजोर हो सकता है. लेकिन इस बात को मन में न रखे बस अपने कार्यों पर ध्यान दें, कार्य स्वतः ही पूरे हो जाएंगें. हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर के कुछ प्लान बना सकते हैं. ऑफिश्यल कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना होगा, अन्यथा कार्यो में गलती आपको नुकसान पहुंचा सकती है. व्यापारी वर्ग धैर्य पूर्वक धन संबंधित कार्य करें, आर्थिक हानि होने की आशंका है. सेहत का ध्यान रखें शरीर में थकावट महसूस होगी. पुराने रोग भी उभर सकते हैं. भूली-बिसरी बातें घर परिवार के लोगों के साथ ताजा होगी. ससुराल से कोई शुभ समाचार मिलेगा.

कर्क- आज के दिन छोटी लापरवाही बड़ी समस्या बन सकती है. बेवजह घर से बाहर न निकलें, वरना प्रशासन के कोप का भाजन बनना पड़ेगा. खर्चों में लगाम लगायें वरना आने वाले समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. किसी गरीब परिवार को भोजन की आवश्यकता हो तो उसकी व्यवस्था करें. कर्मक्षेत्र के लिए दिन लगभग सामान्य ही रहेगा. व्यापार में नयी शुरुआत करने का समय नहीं है, वहीं पार्टनशिप में चल रहा बिजनेस आपको लाभ देगा. सेहत में अगर आपको हाई क्लास्ट्रोल की समस्या है, तो अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए. जीवनसाथी आपकी किसी समस्या का हल निकालने में आपकी मदद करेंगे.

सिंह- आज के दिन मन नकारात्मक सोच-विचार कर व्यथित रहने वाला है. वहीं फंसे हुये कार्यों के निपटने से मन शांत रहेगा. पुराना ऋण चुकाने के लिये दिन अनुकूल है. ऑफिशियल कार्यों को पूरे फोकस के साथ करना होगा, काम को लेकर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार में नुकसान होने की आशंका बनी हुई है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानियां होंगी. यदि आप दिन भर कंप्यूटर पर कार्य करते हैं, तो आंखों को थोड़ी-थोड़ी देर में ठंडे पानी से धोतें रहना चाहिए, क्योंकि ग्रहों की स्थितियां इन्फेक्शन करा सकती है. नये रिश्ते के लिए परिवार वालों की अनुमति मिलने की संभावना है.

कन्या- आज के दिन अति उत्साहित न रहें, अन्यथा ओवर कांफिडेंश से हानि हो सकती है. जो लोग कोरोना सेनानी से जुड़े हैं, उन्हें अनाज व जरुरत के समान का वितरण गरीबों तक पहुंचा कर उनकी मदद करनी होगी. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा. ऑफिशियल कार्यों में अपनी प्रतिभा को निखारने की दिशा में कार्य करते हुए नजर आएंगें. व्यापारी वर्ग को बड़े क्लाइंटो की ओर से कोई सुझाव मिले तो उसे गंभीरता से लें. जो विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं, उनको स्टर्डी पर अधिक फोकस करना चाहिए. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा.

तुला- आज के दिन मन में किसी तरह की निराशा न आने दें. निर्माण कार्य की कोई योजना बनाने में सफल होंगे. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते है, वहीं दूसरी ओर आपके उच्चाधिकारी आपके काम को बारीकी से चेक कर रहे हैं, इसलिए काम में लापरवाही बिल्कुल न करें. व्यापारियों को अपने कंपटीटरों पर भी ध्यान देना होगा, कंपटीशन की वजह से अपने व्यापार को मुश्किल में न डालें. आपकी गिरती सेहत का कारण बिगड़ी दिनचर्या हो सकती है इसका अवलोकन करें, और उसे ठीक करने की व्यवस्था बनाएं. घर के लोगों के बीच सामंजस्य को देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान बनी रहेगी.

वृश्चिक- आज के दिन की शुरुआत उदास मन से नहीं करनी है, बल्कि प्रफुल्लता के साथ अपने कार्यों को शुरु करना चाहिए. कर्मक्षेत्र में किसी तरह के परिवर्तन की न सोचें, साथ ही अपनी बात साबित करने के लिए दूसरों पर क्रोध भी न करें. बिजनेस पार्टनर से ताल-मेल बना कर चलना होगा, इस दौरान विवाद होने की आशंका है. विद्यार्थी अपनी एकाग्रता को मजबूत बनाए रखें, जिससे परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे. सेहत में बॉडी को डीटाक्स करने के लिए आज हल्का व क्षारीय भोजन करें, इससे शरीर में चल रही छोटी-छोटी समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा. घर के बुजुर्गों की देखभाल करें.

धनु- आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें. सैन्य विभाग से जुड़े लोगों के ट्रांसफर की सम्भावना बढ़ सकती है. ऑफिशियल कार्यों में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे, जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे. व्यापारियों को अपने विश्वसनीय लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए. विद्यार्थियों को सारा फोकस पढ़ाई पर करना होगा, साथ ही टीचर का सहयोग भी प्राप्त होगा. सेहत की बात करें तो भोजन में कुछ संयम रखने की सलाह दी जाती है, आज फलो का सेवन अधिक करना उत्तम रहेगा. परिवार को लेकर कोई बात चिन्ता में डाल सकती है. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी.

मकर- आज के दिन यदि आप कुछ आदतों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो सावधानी के बावजूद भी कोरोना के शिकार हो सकते हैं, क्योंकि अंतरिक्ष में इंफेक्शन के ग्रह एक्टिव है. ऑफिशियल कार्यों को रीचेक जरूर कर लें, कहीं ऐसा न हो जल्दबाजी के चलते कार्य में कोई कमी रह जाए और बॉस की नाराजगी का आपको सामना करना पड़े. बड़े व्यापारियों को ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी की वजह से स्टॉक में कमी जैसी दिक्कत हो सकती है. हेल्थ में किसी लंबी बीमारी से जूझ रहें थे, तो आज से आराम मिलना स्टार्ट हो जाएगा. परिवार में विवादित मामलों को सुलझा सकते हैं.

कुम्भ- आज के दिन भावनात्मक सम्बन्धों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, वही मित्रों से बातें करके कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी. धन को लेकर के लापरवाही न करें. कर्मक्षेत्र की बात करें तो आपकी पुरानी ग़लतियाँ उजागर हो सकती हैं, वहीं लोगों का व्यवहार आपके लिये अच्छा नहीं रहेगा. व्यवसाय में आपको संघर्ष का सामना करना पड़ेगा. वहीं दूसरी ओर पुरानी योजनायें अचानक से बदल सकती हैं. उच्च रक्तचाप वाले व्यक्ति मानसिक तनाव लेने से बचें. उनकी यह समस्या बढ़ सकती है. ननिहाल से कोई नकारात्मक खबर मिलने की आशंका है. घर का माहौल बहुत हल्का और अच्छा रहेगा. भाई-बहन के व्यवहार से असन्तुष्ट हो सकते हैं.

मीन- आज के दिन दूसरे लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें, अन्यथा आपसे कोई छल हो सकता है. ऑफिशियल कार्यों में अपने को अपडेट करने के लिए कोई प्रोफेशनल कोर्स करें, यह कोर्स आपके कार्यों में सहयोग करने वाला साबित होगा. व्यापारियों को अचानक से कोई आइडिया हाथ लगेगा, जिससे वह अपने व्यापार को बढ़ाने में सफल रहेंगे. विद्यार्थियों को समय सारणी बनाकर पढ़ाई करनी चाहिए. पेट में दर्द व एसिडिटी की समस्या रहेगी, इसलिए आज तरल पदार्थों का सेवन करना उत्तम रहेगा है. मां के साथ समय व्यतीत करें, यदि शहर से बाहर हैं, तो फोन पर हाल चाल लेते रहें.

Comments

Popular posts from this blog

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...