Skip to main content

देश में कोरोना का कहर जारी, संक्रमितों का आंकड़ा 32000 के करीब अबतक 1008 लोगो की मौत

ijl
कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 31,000 के पार पहुंच गई है। कोविड-19 के खिलाफ जंग के लिए दुनिया के लगभग सभी देशों ने लॉकडाउन लागू कर रखा है। भारत में भी 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के हालिया आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के अब तक कुल 31789 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1008 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 7798 लोग पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक,  बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 71 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 1840 नए कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मामलों की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि 774 लोग पूरी तरह से ठीक होकर घर भी गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार इस बात का जिक्र करता आ रहा है कि, भारत में कोरोना वायरस (corona virus) मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या अन्य देशों की तुलना में काफी ज्यादा है।
अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,316 है। अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनियाभर में तीस लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस (corona virus) से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से कुल 2,13,686 लोग मर चुके हैं और 9,43,944 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
बता दें कि, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दुनियाभर में काफी तेजी से फैल रहे हैं। अमेरिका (America) में तो कोरोना वायरस रोजाना तबाही मचा रहा है। वहीं, भारत में भी कोरोना संक्रमितों (corona infected) की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
उधर, उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले 2,000 को पार गए हैं। प्रदेश में अबतक 2113 लोग कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाए गए हैं। प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद (Mr. Amit Mohan Prasad) ने बुधवार देर शाम मीडिया से खास बातचीत में बताया कि, इनमें से कुल 478 लोगों के ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 36 लोगों की इस खतरनाक वायरस (corona virus) के चलते मौत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 1600 एक्टिव पेशेंट हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...