Skip to main content

लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को घर लौटने की सरकार ने दी अनुमति लेकिन ये होंगे नियम

parent_lock_660_290420012629
भारत में लॉकडाउन के कारण पिछले दिनों मजदूरों और छात्रों को परेशान होते देखा गया है. लेकिन अब सरकार ने लॉकडाउन में फंसे लोगों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्र, तीर्थयात्रीयों और जवानों को अपने राज्य वापस लौट जाने की अनुमति दी है लेकिन इसके लिए कुछ नियम भी तय किए गये हैं.
इस नए नियम के लिए गृह मंत्रालय की तरफ से दिशा-निर्देश जारी किए गये हैं. इन निर्देशों के अनुसार, कोई भी अपने राज्य लौट सकता है लेकिन उसके लिए उसे अपनी राज्य सरकार की इजाजत लेनी होगी. इतना ही नहीं वो व्यक्ति सिर्फ बसों के जरिए ही अपने राज्य जा सकता है और उसे घर पहुंचते ही खुद को क्वारंटाइन करना होगा.
सभी राज्यों में फंसे लोगों को उनके घरों तक भेजने के लिए राज्यों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जायेंगे और एक मानक प्रोटोकॉल तैयार करना होगा. लोगों को उनके घर भेजने से पहले नोडल अधिकारी उन्हें पंजीकृत करेंगे. इसके बाद अगर राज्य में फंसे लोग दूसरे राज्य में जाने को तैयार होंगे तो उन्हें सड़क के रास्ते भेजा जायेगा.
इसके बाद अपने-अपने घरों तक पहुंचे लोगों को राज्य में पहुंच कर प्रशासन को इसकी जानकारी देनी होगी और फिर 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रखना होगा.
प्रवासी मजदूरों को देखते हुए और बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे राज्यों की मांग के बाद गृह मंत्रालय ने अलग-अलग जगहों पर फंसे लोगों के लिए ये गाइडलाइन तैयार की है.
बता दें,  देश में कोरोना संक्रमण 31 हजार के पार हो चुका है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1800 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं जबकि 71 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 1000 से ज्यादा लोगों की जान अब तक जा चुकी है, इस बीच राहत कि बात यह है कि कोरोना से 7 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...