-
एक्टर इरफान खान की अचानक मौत से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के इस सुपरस्टार की मौत सबके लिए बेहद अफसोसजनक है. हालांकि इस लॉकडाउन के बीच ही बुधवार को उन्हें वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. - सूत्र के मुताबिक इरफान के अंतिम संस्कार में उनके परिवार के केवल पांच लोगों को कब्रिस्तान के अंदर जाने की इजाजत दी गई थी.
- इरफान को बुधवार दोपहर 3 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस दौरान गिने-चुने लोग नजर आए.
- इस दौरान फैमिली के अलावा फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज और तिग्मांशु धूलिया भी इरफान की अंतिम यात्रा में पहुंचे. विशाल मास्क लगाए कार से उतरते नजर आए.
- जबकि तिग्मांशु अस्पताल के बाहर इरफान की फैमिली के साथ दिखे.
- इरफान का निधन चूंकि लॉकडाउन में हुआ है इसलिए नियमों का बहुत कड़ाई से पालन किया गया. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में किया गया.
- बॉलीवुड स्टार्स की अंतिम यात्रा में आम तौर पर ढेरों सितारे शरीक होते हैं लेकिन इरफान की विदाई में ऐसा देखने को नहीं मिला.
- बता दें कि इरफान को कोलन इंफेक्शन की वजह से मंगलवार को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.
बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...








Comments
Post a Comment