Skip to main content

लॉक डाउन 2.0 से गर्त में पहुंचा आजमगढ़ का विश्व प्रसिद्ध पाटरी उद्योग, करोड़ों रुपए का नुकसान

 कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन का असर चौतरफा दिखने लगा है। जिले के 400 साल पुराने विश्व प्रसिद्ध पाटरी उद्योग को गहरी चोट पहुंची है। इस उद्योग से जुड़े लोेगों पर माने तो अब तक उन्हें दो से ढाई करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। केवल 50 लाख रुपए का आइक्रीम मटका बेकार पड़ा है। अगर लॉक डाउन बढ़ता है इसकी उपयोगिता ही समाप्त हो जाएगी और उनकी सारी मेहनत कूड़े के ढेर में चली जाएगी। कारोबार ठप होने से कुम्हार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे है लेकिन अब तक इन्हें सरकारी सहायता भी नहीं मिली है।

जिले में पाटरी कला का उद्भव करीब 400 साल पहले आलमगीर के शासनकाल में हुआ था। इस उद्योग ने भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई। आज भी विदेशों से लोग इस कला को सीखने और यहां के उत्पादों को खरीदने के लिए आते है। निजामाबाद के दो दर्जन से अधिक कुम्हार अपनी कला के लिए राष्ट्रपति के हाथों अथवा राज्य दक्षता पुरस्कार से सम्मानित है लेकिन सरकारों ने इस उद्योग की तरफ कभी ध्यान नहीं दिया। इसके बाद भी यहां के कुम्हारों ने इस कला को जीवंत रखा।

एक जनपद एक उत्पाद योजना से मिली संजीवनी :- वर्ष 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम योगी ने कुम्हारों को न केवल भूमि का आवंटन किया बल्कि इस उद्योग को एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल कर संजीवनी देने का काम किया। पिछले दिनों यहां के कुम्हार सोहित को मेक इन इंडिया कार्यक्रम में शामिल होने के खुद पीएम ने आमंत्रित किया था। इससेे यह व्यवसाय तेजी से बढ़ा। निजामाबाद के कुम्हार अपने पाटरी उत्पादों को दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पूना, नागपुर, बंगलूरू, पंजाब आदि राज्यों में सप्लाई करते है।

मार्च-जून के बीच होता है कारोबार :- वाराणसी अथवा आजमगढ़ आने वाले पर्यटक भी यहां घूमने और पाटरी सामानों के खरीदने के लिए पहुंचते रहे है। यहां के लोग प्रति माह एक से डेढ़ करोड़ रुपए का कारोबार करते है। मार्च से जून के बीच इनका कारोबार काफी बढ़ जाता है। कारण कि दूसरों राज्यों के लिए भी यहां के कुम्हार आइसक्रीम मटका तैयार करते है। इस मटके से इनका 70 से 75 लाख रुपए का कारोबार सीजन में हो जाता है लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण 22 मार्च को ही लॉक डाउन शुरू हो गया। आर्डर के हिसाब से कुम्हार केवल 50 लाख का आइसक्रीम मटका तैयार कर चुके है लेकिन इनकी सप्लाई ठप है। वहीं पाटरी का करोड़ों का सामन भी डम्प पड़ा है।
आगे भुखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा :- राज्य दक्षता पुरस्कार से सम्मानित सोहित प्रजापति व महेंद्र प्रजापति का कहना है कि लॉक डाउन ने पाटरी उद्योग को गहरी चोट पहुंचाई है। अब तक कारोबारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। अगर लॉक डाउन बढ़ता है तो दिक्कत और बढ़ेगी। कारण कि आइसक्रीम मटके की उपयोगिता दो महीने में पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। फिर इसे बेचने के लिए एक साल प्रतीक्षा करनी होगी। अन्य सामान भी डम्प पड़ा है। हमारे पास जो जमापूंजी थी वह लॉक डाउन के दौरान जरूरतों को पूरा करने में समाप्त हो चुकी है। आगे भुखमरी का संकट खड़ा हो जाएगा। कारण कि अब तक हमें सरकारी सहायता भी नहीं मिली है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...