Skip to main content

जिसे IPL ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा, वो बना सबसे तेज T20 शतक ठोकने वाला भारतीय, 1 गेंद से बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड



जिसे IPL ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा, वो बना सबसे तेज T20 शतक ठोकने वाला भारतीय, 1 गेंद से बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड


26 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में जो किया है, उसे कहते हैं करारा जवाब. ये जवाब गुजरात के बल्लेबाज उरविल पटेल ने IPL फ्रेंचाइजियों को दिया है, जिन्होंने उन्हें ऑक्शन में खरीदने से हाथ खड़े लिए.



उरविल ने गुजरात की ओर से खेलते हुए त्रिपुरा के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों पर शतक जड़ा है. ये T20 क्रिकेट में किसी भारतीय के बल्ले से निकला सबसे तेज शतक है. वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में ओवरऑल ये दूसरा सबसे तेज T20 शतक रहा.



1 गेंद से बचा वर्ल्ड रिकॉर्ड



T20 में सबसे तेज शतक ठोकने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इस्तोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों पर ये कारनामा किया था. यानी सिर्फ 1 गेंद से उरविल उनका रिकॉर्ड तोड़ने से बच गए. उरविल से पहले भारतीय रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 30 गेंदों पर ये कारनामा किया था.



उरविल पटेल बने T20 में सबसे तेज शतक ठोकने वाले भारतीय



सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में गुजरात की टीम रनचेज करने के लिए उतरी, उसकी ओर से उरविल पटेल ने ओपनिंग की और रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ दिया. उनकी कुल इनिंग 35 गेंदों की रही, जिसमें उन्होंने 322 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, 12 छक्के और 7 चौके के साथ नाबाद 113 रन बनाए. इसी पारी की 28वीं गेंद पर उन्होंने अपने तूफानी शतक की स्क्रिप्ट लिखी. ये उरविल के T20 करियर का पहला शतक भी है.



IPL ऑक्शन में बिके नहीं, अब किया धमाका



उरविल पटेल के इस रिकॉर्डतोड़ शतक की टाइमिंग की भी दाद देनी होगी, जिसकी स्क्रिप्ट उन्होंने ऑक्शन से दो दिन बाद ही खेले मैच में लिखी. ऐसे में उन्होंने सिर्फ विरोधी टीम को ही नहीं बल्कि IPL फ्रेंचाइजियों पर भी चोट किया है. IPL 2025 के ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बेस प्राइस होने के बाद भी किसी भी फ्रेंचाइजी ने उरविल को खरीदने में इंटरेस्ट नहीं दिखाया था.



एक साल पहले 41 गेंदों पर शतक, अब 28 गेंदों में जड़े



उरविल के इस शतक की बदौलत गुजरात ने 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिपुरा के खिलाफ 8 विकेट से मुकाबला जीता. कमाल की बात ये भी है कि T20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय उरविल लिस्ट ए में दूसरा सबसे तेज शतक जमाने वाले भारतीय बनने के ठीक एक साल बाद बने हैं. उन्होंने लिस्ट ए में 41 गेंदों पर शतक जड़ा था.




Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...