Skip to main content

वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया को ‘कोच’ ने दी थी Sex करने की सलाह, वजह जानकर हर कोई रह जाएगा हैरान...

During the World Cup, the 'coach' advised Team India to have sex, everyone will be surprised to know the reason

Team India: टीम इंडिया के पूर्व मेंटल कंडीशनिंग कोच रहे Paddy Upton के बड़े खुलासे ने एक बार वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका कर रख दिया था. भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के इस पूर्व कोच के मुताबिक उन्होंने मैच से पहले खिलाड़ियों को सेक्स करने की सलाह दी थी. पैडी अप्टन (Paddy Upton) ने इस बात का खुलासा अपनी किताब ‘द बेयरफुट कोच’ में किया था.

टीम इंडिया को दी सेक्स करने की सलाह

टीम इंडिया के पूर्व मेंटल कंडीशनिंग कोच रहे पैडी अप्टन ने बताया था कि उनकी इस सलाह से उस समय के भारतीय टीम के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन नाराज हो गए थे. बता दें कि गैरी कर्स्टन के कोच रहते भारत ने 2011 का वर्ल्ड कप जीता था. गैरी कर्स्टन के नाराज होने के बाद अप्टन ने उनसे इस बात के लिए माफी भी मांगी थी.

सेक्स वाली बात पर हो गया विवाद

मेंटल कंडीशनिंग कोच रहे पैडी अप्टन ने कहा कि गैरी कर्स्टन को उनकी सेक्स वाली बात पर गुस्सा आ गया था. पैडी के मुताबिक उन्होंने मैच से पहले खिलाड़ियों को शारीरिक संबंध बनाने की सलाह मात्र दी थी, ऐसा उन्होंने एक जानकारी साझा करते हुए किया था.

राजस्थान रॉयल्स के भी कोच रहे हैं पैडी अप्टन

हालांकि बाद में पैडी अप्टन ने अपनी गलती को मानते हुए बताया कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सेक्स करने की सलाह देना मेरी बहुत बड़ी गलती थी. मैं तो बस बता रहा था.’ पैडी अप्टन भारतीय टीम के पूर्व मेंटल कंडीशनिंग कोच के साथ-साथ आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच भी रहे हैं.

पैडी ने सेक्स के फायदे के बारे में जानकारी दी थी

पूर्व कोच पैडी ने अपनी किताब में ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ से लेकर गौतम गंभीर तक सब खिलाड़ियों का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि 2009 में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी की तैयारी के दौरान वो टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए नोट्स तैयार कर रहे थे. जिसमें उन्होंने सेक्स के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी.

शारीरिक संबंध बनाने से प्रदर्शन बेहतर होता है?

कोच पैडी ने एक चैप्टर ‘ईगो एंड माय ग्रेटेस्ट प्रोफेशनल एरर’ में अपने नोट्स के बारे में जिक्र किया है. पैडी ने खिलाड़ियों के लिए तैयार किए गए नोट्स में लिखा, ‘क्या शारीरिक संबंध बनाने से आपका प्रदर्शन बेहतर होता है? हां, यह बढ़ता है.’

धोनी की तारीफ की

पूर्व कोच पैडी ने यह भी बताया था कि आईपीएल के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज श्रीसंथ ने एक बार राहुल द्रविड़ को गाली भी दी थी. इसके अलावा अप्टन ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा, ‘धोनी की असल क्षमता उनका शांत रहना है. मैच में कैसी भी स्थिति हो वह शांत रहते हैं.’

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...