Skip to main content

RCB- CSK नहीं, आईपीएल 2025 में ये टीम उठाएगी ट्रॉफी, विराट कोहली का सपना फिर से रह जाएगा अधूरा

This Team Will Win Ipl 2025
IPL 2025

IPL 2025: गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग की सभी फ्रेंचाइजियों ने अगले सीजन (IPL 2025) के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की। उम्मीद के मुताबिक विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसी खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन कर लिया। मगर दूसरी तरफ ऋषभ पंत, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को रिटेंशन लिस्ट से बाहर देख हर कोई हैरान हो गया।

RCB का सपना रहेगा अधूरा

Royal Challengers Bengaluru
Royal Challengers Bengaluru

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने केवल 3 खिलाड़ियों विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया है। ऐसे में उन्हें मेगा ऑक्शन के दौरान अपनी लगभग पूरी स्क्वाड फिरसे तैयार करनी होगी। मगर इसके लिए उनके पास केवल 83 करोड़ रुपये का पर्स होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के लिए बिडिंग वार 30 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकती है, ऐसी परिस्थितियों में RCB फ्रेंचाइजी मुश्किलों में आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: कमाई में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ेंगे ऋषभ पंत, 25 करोड़ लेकर इस IPL टीम के बनेंगे कैप्टन 

यह टीम जीतेगी खिताब

Tata Ipl
Tata Ipl

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस IPL 2025 के लिए अपनी कोर टीम को बरकरार रखने में सफल हुई है। उन्होंने रोहित शर्मा, कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेन किया है। ऐसे में उनके पास 5 खूंखार खिलाड़ी मौजूद हैं। शेष टीम को तैयार करने के लिए उनके पास मेगा ऑक्शन के लिए 45 करोड़ रुपये के पर्स शेष है।

वापसी के लिए तैयार है MI

Mumbai Indians
Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम है। उन्होंने 5 बार खिताब अपने नाम किया है। मगर पिछले कुछ वर्षों में उनका प्रदर्शन निरंतर खराब रहा है। आईपीएल 2024 में तो वे अंक तालिका में सबसे नीचे रहे थे। इसके अलावा टीम में आपसी झगड़ों की भी काफी चर्चा थी, लेकिन अब आईपीएल 2025 (IPL 2025) में मुंबई एक नई शुरुआत कर करती हुई नजर आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...