Skip to main content

मेरे बेटे के 10 साल बर्बाद कर दिए- संजू सैमसन के पिता ने धोनी, विराट और रोहित को बताया गुनहगार

संजू सैमसन के पिता ने धोनी, विराट और रोहित को बताया गुनहगार, कहा-मेरे बेटे के 10 साल बर्बाद कर दिए

संजू सैमसन इस वक्त साउथ अफ्रीका में हैं और पहले टी20 में उन्होंने कमाल की सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई. इससे पहले संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ भी शतक जड़ा. संजू सैमसन ने लगातार दो टी20 मैचों में शतक लगाकर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया लेकिन अब ये खिलाड़ी अपने पिता के एक बयान की वजह से विवादों में आ गया है.
संजू सैमसन के पिता विश्वनाथ ने बयान दिया है कि धोनी, विराट और रोहित शर्मा ने उनके बेटे के 10 साल खराब कर दिए. एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये बड़ा आरोप लगाया. संजू सैमसन के पिता का गंभीर आरोप संजू सैमसन के पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा, '3-4 लोग हैं जिन्होंने मेरे बेटे के करियर के 10 साल बर्बाद कर दिए. धोनी, विराट, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने मेरे बेटे के 10 साल बर्बाद कर दिए. उन्होंने उसे चोट पहुंचाई है लेकिन वो इस संकट से उबरकर आया है. बता दें संजू सैमसन अकसर टीम इंडिया से बाहर होते रहते हैं. 2014 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले संजू सैमसन अबतक ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं. हालांकि अब जाकर उन्होंने अपने टैलेंट का दम दिखाया है.  
    सैमसन के पिता ने इस दिग्गज क्रिकेटर को भी घेरा संजू सैमसन के पिता ने पूर्व क्रिकेटर के श्रीकांत पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, 'के. श्रीकांत की टिप्पणियों ने मुझे बहुत दुख पहुंचाया. उन्होंने कहा कि संजू सैमसन ने बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ शतक लगाया. लेकिन शतक तो शतक होता है. संजू एक क्लासिकल प्लेयर है. उनकी बल्लेबाजी सचिन और राहुल द्रविड़ जैसी क्लासिक है.' संजू सैमसन अपने पिता की वजह से पहले भी विवादों में आ चुके हैं. इस खिलाड़ी के पिता ने 2016 में केरल क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों से भी लड़ाई कर ली थी. संजू सैमसन के पिता को चेतावनी मिली थी कि वो इस खिलाड़ी के साथ मैदान पर ना आएं. अब एक बार फिर संजू सैमसन के पिता अपनी बयानबाजी की वजह से सुर्खियों में आए हैं, इसका असर उनके बेटे पर भी पड़ सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...