Skip to main content

दक्षिण अफ्रीका को दूसरी बार मिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट, ऑस्ट्रेलिया का टूटा सपना

904ylln3yjz52eidq68n2x3qrp8qapomnqulgtdc

महिला टी20 विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली हार से दक्षिण अफ्रीका उबर चुका है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए. जवाब में प्रोटियाज टीम ने 17.2 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है.

दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में जगह बनाई

135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ताजमिन ब्रिट्स बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और महज 15 रन बनाकर आउट हो गईं. हालाँकि, इसके बाद लॉरा वॉलवर्ट और एनेके बॉश ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की मजबूत साझेदारी की। वालवर्ट 37 गेंदों पर 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने इस पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया. हालांकि, दूसरे छोर से एनेके ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी और 48 गेंदों पर 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली. एनेके ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और एक छक्का लगाया और टीम को जीत दिलाकर लौटीं.

बेथ मूनी की पारी ख़त्म

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ग्रेस हैरिस फ्लॉप रहीं और महज 3 रन बनाकर आउट हो गईं। जॉर्जिया वेयरहैम भी 9 गेंदों का सामना कर सिर्फ 5 रन बना पाई. इसके बाद कप्तान ताहिला मैक्ग्रा और बेथ मूनी ने अर्धशतकीय साझेदारी की। मूनी ने 42 गेंदों पर 44 रनों की जोरदार पारी खेली जबकि मैक्ग्रा ने 27 रन बनाए. आखिरी ओवर में एलिसा पेरी ने 23 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि लिचफील्ड ने 9 गेंदों में नाबाद 16 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने स्कोरबोर्ड पर 5 विकेट पर 134 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा

दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने टीम का चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया था. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...