Skip to main content

पाकिस्तान के इन दो हिंदू क्रिकेटरों की कहानी बहुत ही अजीब है, एक ने बदला धर्म तो दूसरे ने छोड़ा देश

एक क्रिकेट टीम में हर धर्म या जाति के सदस्य होते हैं, जो एक साथ मिल कर अपनी टीम को जिताने के लिये योगदान देते हैं। वहीं, कई बार टीम के भीतर मतभेज और भेदभाव की खबरें भी सामने आयी हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में दो हिंदु क्रिकेटरों को लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार करने और बातें सुनाने के मामले भी सामने आये हैं।

Anil Dalpat and Danish Kaneria

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया और उनके मामा भाई अनिल दल्पत के साथ टीम के सदस्यों द्वारा दुर्व्यवहार और यहां तक कि धर्म परिवर्तन तक की बात कहने के मामले सामने आ चुके हैं। अपने मामा अनिल दलपत के बाद पाकिस्तान के लिए खेलने वाले दूसरे हिंदू खिलाड़ी कनेरिया ने 61 टेस्ट में 34.79 की औसत से 261 विकेट लिए। हालांकि, उन्होंने 2000 और 2010 के बीच केवल 18 एकदिवसीय मैच खेले।

कनेरिया से जब पूछा गया कि क्या वह धार्मिक भेदभाव के शिकार हैं तो उन्होंने कहा था कि “अपने धर्म से परे, शाहीद अफरीदी के भेदभावपूर्ण व्यवहार के पीछे के कारण के बारे में सोचना उनके लिए मुश्किल था। वह हमेशा मेरे खिलाफ थे, जब हम घरेलू क्रिकेट में एक ही विभाग के लिए खेल रहे थे या मुझे एकदिवसीय मैचों में खेल रहे थे। यदि कोई व्यक्ति हमेशा आपके खिलाफ है और आप उस स्थिति में हैं, तो इसके (धर्म) अलावा और क्या कारण सोचेंगे।

कनेरिया ने एक बाल ये भी कहा था कि कि अगर अफरीदी नहीं होते तो वह 18 से अधिक एकदिवसीय मैच खेल सकते थे। दानिश ने कहा कि अफरीदी दूसरों का समर्थन करते थे, लेकिन उनका नहीं। कनेरिया ने कहा कि वह एकदिवसीय टीम के नियमित सदस्य हुआ करते थे, लेकिन मुश्किल से ही खेलते थे। इसके लिए उन्होंने अफरीदी को दोषी ठहराया।

कनेरिया, जिन्हें 2009 में डरहम के खिलाफ इंग्लिश काउंटी एसेक्स के लिए खेलते समय मर्विन वेस्टफील्ड के साथ स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था, लंबे समय से पीसीबी की मदद की गुहार लगा रहे हैं। वह पीसीबी के पाले में वापस आना चाहते हैं और फिर से खेल की सेवा करना चाहते हैं। कनेरिया इंजमाम उल हक की कप्तानी में सबसे ज्यादा खेले हैं। उन्होंने कहा कि इंजमाम और यूनिस खान ने उन्हें सबसे ज्यादा सपोर्ट किया।

वहीं, अगर बात करें कनेरिया के मामा विकेटकीपर-बल्लेबाज  अनिल दल्पत की, तो वे पाकिस्तान की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले पहले हिन्दू क्रिकेटर थे। मार्च 1984 में उन्होंने पाकिस्तान के लिये पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्होंने 9 टेस्ट में 167 और 15 वनडे में 87 रन बनाए। अनिल दल्पत ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 137 मैच में 9 अर्धशतक के साथ 2,556 रन बनाए। खेल से संन्यास लेने के बाद उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया और कनाडा में बस गए।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...