Engineer's Day 2023: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया - क्या आप जानते है कौन थे सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया
सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया भारत के पहले सबसे बड़े इंजीनियर और महान अभियंता एवं राजनायिक थे। इन्हें सन् 1955 में भारत के सबसे बड़ी उपाधि भारत रत्न से नवाजा गया था। विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर 1861 को हुआ था। उनका जन्मदिन के दिन ही भारत में इंजीनियर-डे के रूप में मनाया जाता है। कौन है – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैयाका जन्म मैसूर के 16 जिले के चक्का Badlapurका रूप में हुआ था। वे तेलुगु परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता का नाम श्रीनिवास शास्त्री और माता का नाम वेंकाचम्मा था। इनके पिता संस्कृत के विद्वान थे। विश्वेश्वरय्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने जन्म स्थान पर ही पूरी की, लेकिन उसके आगे की शिक्षा के लिए वह बेंगलुरु के सेंट्रल कॉलेज गए। लेकिन यहां उनके पास पैसों का अभाव था, तो उन्हें ट्यूशन करना पड़ा और ट्यूशन पढ़ाते हुए अपनी शिक्षा पूरी की। सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैयाने 1881 में बीए की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके बाद मैसूर सरकार ने उनकी आगे की पढ़ाई का जिम्मा उठाया और उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए उनकी मदद की। जिसके बा...