Skip to main content

Nayanthara Net Worth: प्राइवेट जेट, आलीशान घर, महंगी गाड़ियां और कई बिज़नेस की मालकिन हैं नयनतारा! नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान…

 


Jawan Actress Nayanthara Luxurious Life Style And Net Worth: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होनें साउथ में कई हिट फिल्म की हैं. वहीं नयनतार बतौर लीड रोल फिल्म ‘जवान’ से किंग खान (Shah Rukh Khan) के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है. फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है. एक्ट्रेस भी अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की धमाकेदार सक्सेस को खूब इंजॉय कर रही हैं. अगर बात करें नयनतारा की लाइफ स्टाइल के बारें में तो वह बहुत ही लग्ज़ीरियस लाइफ जीती हैं. आईए जानते है, नयनतारा की टोटल नेटवर्थ (Net worth) के बारे में…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नयनतारा के चेन्नई, हैदराबाद, और केरल में आलीशान घर हैं. बता दें, एक्ट्रेस की केरल वाली प्रॉपर्टी को पुश्तैनी बताया जाता है. वहीं हैदराबाद के बंजारा हिल्स के इलाके में उनका एक बेहद ही ख़ूबसूरत बंगला है. जिसकी क़ीमत करीब 15 करोड़ बतायी जाती है. वहीं चेन्नई में उनका आलीशान महल है. उसकी क़ीमत करीब 100 करोड़ बतायी गई है.

एक्ट्रेस के अलावा एक बिजनेस वुमन भी हैं Nayanthara

नयनतारा के पास सिर्फ आलीशान बंगला ही नहीं बल्कि खुद का प्राइवेट जेट भी है. नयनतारा की प्राइवेट जेट की क़ीमत करोड़ों में है. बता दें एक्ट्रेस ने अपनी ये प्राइवेट जेट को अपने काम के रिलेटेड ख़रीदा था. वहीं एक्ट्रेस नयनतारा एक्टिंग के साथ-साथ एक बिजनेसवुमन भी हैं. बता दें, एक्ट्रेस नयनतारा एक ब्यूटी ब्रांड की मालकिन हैं. उस ब्यूटी ब्रांड का नम ‘The Lip Balm Company’ है. वहीं एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने खुद के बिज़नेस के साथ-साथ कई अन्य बिज़नेस में भी इंवेस्टमेंट किया है. बता दें, हाल ही में एक्ट्रेस ने चेन्नई-बेस्ड बिज़नेस ‘Chai Wale’ और UAE के ऑइल बिज़नेस में करीब 100 करोड़ रुपये का इंवेस्ट किया हैं. नयनतारा ‘Tanishq’, ‘Tata Sky’, ‘Kay Beauty’ जैसे कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकीं हैं.  वह एक Ad करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपयों लेती है. वहीं नयनतारा की नेटवर्थ की बात करे तो वह करीब 183 करोड़ रुपये मालकिन है. एक्ट्रेस के पति विग्नेश शिवान (Vignesh Shivan) भी साउथ के एक जाने माने फिल्म निर्माता, निर्देशक, राइटर, हैं. नयनतारा ने विग्नेश शिवान संग 2022 में शादी की थी.

Nayanthara का फिल्मी करियर..

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के फ़िल्मी करियर की बात करे तो वह करीब 20 साल से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. नयनतारा ने इन 20 सालों में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं.  उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन करती है. बता दें कि नयनतारा को लेडी सुपरस्टार भी कहा जाता है. एक्ट्रेस एक फिल्म करने की करोड़ों रूपए चार्ज करती हैं. वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट से वह तगड़ी कमाई करती हैं.

एक्ट्रेस की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग..

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की सोशल मीडिया पर बहुत अच्छी फैन फॉलोइंग हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से अधिक की फैन फॉलोइंग हैं, वहीं उनकी ट्वीटर पर करीब 3.2 मिलियन की फैन फॉलोइंग हैं.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...