Skip to main content

कारों में 6 एयरबैग नहीं होंगे जरूरी केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई वजह

 


कारों में 6 एयरबैग्स 1 अक्टूबर से जरूरी नहीं होंगे। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी है। नई दिल्ली में आयोजित ACMA इवेंट के दौरान गडकरी ने यह बताया है। 6 एयरबैग्स जरूरी नहीं किए जाने की वजह हाल में लॉन्च हुआ Bharat NCAP है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि भारत में पहले से कई कार निर्माता कंपनियां अपनी गाड़ियों में 6 एयरबैग्स दे रही है। सरकार देश में हो रहे सड़क दुर्घटना पर गंभीर है। इसके लिए कार निर्माता कंपनियों के लिए ग्लोबल स्टैंडर्ड के कार क्रैश टेस्ट (Bhart NCAP) को 1 अक्टूबर 2023 से लागू किया जाएगा। भारत में बनने और बिकने वाला गाड़ियों  के लिए यह टेस्ट अनिवार्य किया गया है।

जरूरी नहीं 6 एयरबैग!

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली में आयोजित ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) के वार्षिक बैठक के दौरान कहा कि सरकार कारों के लिए 6 एयरबैग नियम को अनिवार्य नहीं बनाएगी। देश में ऐसी बहुत सी वाहन निर्माता कंपनियां हैं, जो पहले से ही 6 एयरबैग्स दे रही हैं और उन गाड़ियों के विज्ञापन भी कर रही हैं। ऐसे में 6 एयरबैग के नियम को अनिवार्य किए जाने की कोई जरूरत नहीं है।

इस कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन गया है। देश का ऑटो सेक्टर तेजी से ग्रोथ कर रहा है। इसकी वजह से वाहन निर्माता कंपनियों के बीच तकनीक के विकास के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ रहा है। पिछले साल केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में होने वाले रोड एक्सीडेंट की संख्या को देखते हुए कहा था कि अक्टूबर 2023 से देश में 6 एयरबैग का नियम लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि छोटी कारों को अधिकतम मध्यमवर्गीय परिवार खरीदते हैं। इन गाड़ियों में 6 एयरबैग्स नहीं होती हैं। केवल प्रीमियम गाड़ियों में ही 6 एयरबैग्स दिए जाते हैं।

Bharat NCAP

पिछले महीने गडकरी ने देश में ग्लोबल लेवल क्रैश टेस्ट लॉन्च किया है। इसे लॉन्च करते समय केन्द्रीय मंत्री ने कहा था कि देश में दो बड़ी समस्या रोड एक्सीडेंट और वायु प्रदूषण हैं। भारत NCAP (BNCAP) मे क्रैश टेस्ट के आधार पर वाहनों को रेटिंग दी जाएगी। इसमें 0 से लेकर 5 के बीच रेटिंग जी जाएगी। फिलहाल इस प्रोग्राम को M1 श्रेणी वाली गाड़ियों के लिए लागू किया जाएगा, जिसमें ड्राइवर के अलावा अधिकतम 8 सीटें होती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...