Skip to main content

टॉयलेट में पहले कप के साथ किया ये काम,फिर उसी में मंत्री-कलेक्टर और IG को पिला दी चाय, वायरल हुआ वीडियो.

राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामला ये है किराजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है, इस मौके पर प्रदेश भर में कई जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें से एक कार्यक्रम पाली जिले के एक कॉलेज में भी आयोजित किया गया। कॉलेज के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, कलेक्टर और आईजी समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए।

वायरल हो रहा है वीडियो

इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कॉलेज के शौचालय में चाय परोसने के कप फर्श पर रखकर धोए जा रहे हैं। वहीं जिम्मेदार इस मामले में कोई भी बयान देने से बच रहे हैं। पाली जिले के बांगड़ कॉलेज में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जिला कलेक्टर एलएन मंत्री, आईजी प्रदीप मोहन शर्मा, एसपी चूनाराम जाट समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। भजनलाल सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शौचालय के अंदर चाय के कप धोने का वीडियो वायरल हो रहा है। कपों को सिंक के पास जमीन पर रखकर धोया जा रहा है।

 

इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने अपने संबोधन के दौरान लोगों को सरकार के काम गिनाए। वहीं शौचालय में फर्श पर रखे कपों का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भी किसी जिम्मेदार व्यक्ति की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वायरल वीडियो के बारे में जब अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो सभी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

उठ रहे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि क्या कॉलेज के कर्मचारियों को यह भी नहीं पता कि कप कहां धोने हैं। वहीं कुछ लोग इसे बड़ी लापरवाही मान रहे हैं। कॉलेज के अंदर प्रिंसिपल रूम के पास शौचालय में कप धोए जा रहे थे।

Comments

Popular posts from this blog

किस जाति के होते हैं नाम के पीछे मुल्ला लगाने वाले मुसलमान? जवाब जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली।  भारत में कई धर्मों के लोग साथ मिलकर रहते हैं। यहां एक ही जगह पर कई धर्म-समुदाय के लोग रहकर एकता में अनेकता का उदहारण पेश करते हैं। हिंदू धर्म की तरह मुस्लिम धर्म में भी कई जातियां होती है। इसमें खान, सैयद, पठान, कुरैशी, शेख, अंसारी आदि शामिल हैं। क्या आपको पता है कि कई मुसलमान अपने नाम के पीछे मुल्ला लगाते हैं। आज हम आपको मुल्ला सरनेम और जाति के बारे में बताएंगे। कौन होते हैं मुल्ला मुल्ला शब्द फारसी से लिया गया है, जो कि अरबी के शब्द ‘मौला’ से ताल्लुक रखता है। मौला का अर्थ होता है मास्टर और गार्डियन। मुल्ला इस्लामी धार्मिक शिक्षा में योग्यता रखने वाले लोगों को कहते हैं। इसका उपयोग स्थानीय इस्लामी धर्मगुरु या मस्जिद के इमाम के लिए भी किया जाता है। साथ ही जो मुसलमान शरीअत का आलिम होता है उसे भी आदर से मुल्ला कहा जाता है। कसाई में आते हैं ये लोग इस्लामी ज्ञान रखने वाले व्यक्ति के लिए मुल्ला कोई आधिकारिक उपाधि नहीं है। कई मुसलमानों में ये पारिवारिक सरनेम भी है। जैसे हिंदुओं में धर्म के जानकार को पंडित कहते हैं और उनके घर वाले भी ये सरनेम लगाने लगते हैं...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...