Skip to main content

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव


 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे।

आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज़ नौवें स्थान पर हैं।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वनडे सीरीज के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज 16 स्थान के फायदे से 30वें और उनसे ऊपर अफगानिस्तान से सिर्फ इब्राहिम जादरान 19वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के शादाब खान गेंदबाजी रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से 49वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में तीन स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर हैं।

वनडे टीम रैंकिंग में एशिया कप से पाकिस्तान पहले, भारत तीसरे, बांग्लादेश सातवें, श्रीलंका आठवें, अफगानिस्तान नौवें और नेपाल 15वें स्थान पर हैं। अब देखते हैं कि एशिया कप के बाद इन टीमों के स्थान में क्या बड़े बदलाव होते हैं? ऑस्ट्रेलिया की टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है और एशिया कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन से वह फिर से पहले स्थान पर आ सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

अपने होने वाली पार्टनर से शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें, नहीं होगी परेशानी

शादी इंसान के जीवन का सबसे अहम फैसला है, चाहे लड़का हो या लड़की। आज का दौर अलग है आज कोई भी लड़का -लड़की अपने जीवनसाथी को चुनता है परखता है आज के समय में शादी से पहले एक दूसरे को जानना -पहचानना पसंद करते है। कोई भी लड़का जब भी शादी का विचार करता है तो वो एक आनंदमय जीवन जीने की इच्छा रखता है शादी करने से पहले लड़का -लड़की होने वाले पार्टनर का चुनाव करने से पहले कई तरह की बातों पर विचार -विमर्श करना चाहिए। शादी से पहले ही कर लें ऐसी बातें लड़को को ऐसी लड़किया बहुत पसंद आती है जो आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ मेच्योर भी होती है। ऐसे में अगर आप भी जब भी लड़की देखने जाएं तो सबसे पहले अपने दिमाग में चल रहे हर सवाल जवाब का उत्तर जान ले। शादी से पहले आपके पास इतना समय होता है कि आप अपने होने वाले जीवनसाथी की सोच के बारे में जान सकें आपको ये जानना चाहिए की शादी से पहले रोमांस ,प्यार ,सेक्स के बारे में आपका पार्टनर क्या सोचता है। आपको उनसे सभी चीजों के बारे में खुलकर बात जरूर करनी चाहिए जो आपको पसंद है इससे आपको पसंद नापसंद का पता चल जाएगा। अगर आपके मन में फेमली प्लानिंग को लेकर कोई भी सवाल है तो अपने होने...