Skip to main content

प्रेम कहें या सनक! इतने सालों पड़ोसी लड़के के कमरे में रही प्रेमिका। परिजनों को नहीं लगी भनक….

यह कहावत तो अपने कई बार सुनी होगी कि प्यार और जंग में सब जायज है। लेकिन सवाल यही क्या कभी असल ज़िन्दगी में इस कहावत को चरितार्थ होते हुए देखा है। अगर नहीं, तो हम आपको जिस शख़्स के बारे में बताने जा रहे हैं, उसकी मोहब्बत का किस्सा पढ़ने के बाद आप भी सिर पकड़ लेंगे और सोच में पड़ जाएंगे कि क्या कभी ऐसा भी हो सकता है। कहते हैं न! कि प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है, जिसका एहसास आपको एक बेहतर इंसान बनाता है। लेकिन केरल के एक प्रेमी जोड़े ने प्यार की सभी हदें पार कर दी, क्योंकि प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पूरे 10 सालों तक घर में छिपाए रखने का अनोखा कारनामा कर दिखाया है। जी हाँ पूरे दस साल आस पडोस के लोगों से अपनी प्रेमिका को छिपाए रखा। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी…

Interesting love Story Of Rahman And Sajitha

यकीन मानिए आज तक आपने एक से बढ़कर एक प्रेमी कहानियाँ देखी और सुनी होगी, लेकिन केरल की इस प्रेम कहानी के आगे बॉलीवुड फ़िल्में भी फेल हैं। केरल के पलक्कड ज़िले (Palakkad) में रहने वाले एक लड़के ने अपनी प्रेमिका को पूरे 10 सालों तक अपने घर में छिपा कर रखा , जिसकी भनक न तो आस पड़ोस वालों को लगी और न ही लड़के के परिवार को भी इसके बारे में पता चला। बता दें कि इस अनोखी प्रेम कहानी की शुरुआत आज से 10 साल पहले हुई थी, जब आईलूर गाँव के रहने वाले 24 वर्षीय रहमान (Rahman) को सजिथा (Sajitha) नामक लड़की से प्यार हो गया। सजिथा और रहमान एक ही गाँव के थे, लेकिन उनके प्रेम सम्बंध के बारे में परिवार, दोस्तों या गांव वालों को कोई जानकारी नहीं थी।

Interesting love Story Of Rahman And Sajitha

रहमान और सजिथा जानते थे कि एक ही गाँव में प्रेम प्रसंग का उनका यह मामला सफल नहीं हो पाएगा, इसलिए उन्होंने साथ रहने का एक अलग ही प्लान बना लिया। उस प्लान के मुताबिक सजिथा अपने घर से कोई बहाना बनाकर बाहर आई और बिना किसी को कुछ बताए रहमान के घर में रहने लगी।

Interesting love Story Of Rahman And Sajitha

10 सालों तक घरवालों को ऐसे देती रही धोखा…

अब आप सोच रहे होंगे कि 10 सालों तक एक ही छत के नीचे रहने के बावजूद भी लड़के के घरवालों को सजिथा के बारे में कुछ पता कैसे नहीं चला, तो इसका सीधा साधा सा जवाब रहमान का हुनर। दरअसल रहमान पेशे से एक इलेक्ट्रिशियन है, जिसने अपने हुनर के जरिए एक ख़ास तरह का लॉक तैयार किया। उसने अपने कमरे के दरवाजे में बाहर की तरफ़ बिजली की तारें लटका दी, जिसे छूने पर घरवालों को करंट के झटके लगते थे। इतना ही नहीं रहमान अपने घर पर पागल होने का नाटक रचता था, ताकि उसके घर वाले उसे मानसिक रूप से बीमार समझे और उसके बिजली वाले कारनामे के बारे में कुछ न पूछे।

ऐसे में रहमान के कमरे के बाहर बिजली की तारों की वज़ह से परिवार का कोई भी सदस्य उसके कमरे में एंट्री नहीं कर सकता था, लेकिन उन्हें कभी यह शक नहीं हुआ कि उसने कमरे में सजिथा को छिपाया है। रहमान और सजिथा जब से साथ रहने लगे थे, तब से वह अपने कमरे में ही खाना खाता था। उसकी डाइट भी पहले से ज़्यादा बढ़ गई थी, जाहिर-सी बात है उसे अपने साथ-साथ सजिथा के खाने का भी ध्यान रखना पड़ता था। वहीं सजिथा पूरा दिन कमरे में बंद रहने के बाद सिर्फ़ रात के समय ही वॉशरूम के लिए बाहर आती थी, क्योंकि उस समय घर के सभी लोग सो जाते थे।

Interesting love Story Of Rahman And Sajitha

घरवालों के लिए मर चुकी थी सजिथा…

वहीं फरवरी 2010 में सजिथा अपने प्लान के मुताबिक घर से बाहर निकली और अचानक लापता हो गई। सजिथा अपने घर वालों को यह बता कर निकली थी कि वह पास में किसी रिश्तेदार के घर जा रही है, लेकिन वह न तो रिश्तेदार के घर पहुँची और न ही अपने घर वापस लौटी। ऐसे में सजिथा के घरवालों ने शाम तक उसके घर लौटने का इंतज़ार किया, लेकिन जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने पुलिस में सजिथा के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद सजिथा को तलाश करने की बहुत कोशिश की, लेकिन पुलिस सजिथा या उससे जुड़ा कोई सुराग नहीं खोज पाई।

Interesting love Story Of Rahman And Sajitha

ऐसे में काफ़ी दिनों तक खोजबीन जारी रखने के बाद सजिथा के लापता होने का केस बंद हो गया और सजिथा के घरवालों ने उसे मरा मान लिया। फ़िर जब बाद में सजिथा की लव स्टोरी का खुलासा हुआ, तो उसके अचानक लापता होने का कारण भी सबको समझ आ गया। सजिथा के परिवार वाले हैरान हैं कि जिस लड़की को उन्होंने 10 साल पहले मरा हुआ मान लिया था, वह आज भी ज़िंदा है और अपने प्रेमी के घर में उसके साथ छिपकर कर रही थी।

ऐसे खुल गई प्यार की पोल-पट्टी…

सजिथा लगभग 10 सालों तक रहमान के साथ उसके कमरे में छिपकर रही, इस दौरान उन दोनों को कभी किसी ने नहीं पकड़ा। क्योंकि रहमान और सजिथा को घरवालों का रूटीन अच्छी तरह से पता चल चुका था, हालांकि उनकी यह चोरी अपनी ही गलती से जल्द पकड़ी जानी थी। दरअसल रहमान ने 10 साल सजिथा को अपने घर में छिपाए रखने के बाद अलग रहने का फ़ैसला किया, जिसकी वज़ह से वह एक दिन अचानक घर छोड़कर चला गया। रहमान के घरवाले 3 महीने तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं चला।इसके बाद एक दिन रहमान का भाई बशीर किसी काम से शहर गया था, जहाँ उसने रहमान को सड़क पर बाइक चलाते हुए देखा। बशीर पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है, जब उसने अपने भाई को देखा तो उसे रोकने के लिए बहुत आवाज़ लगाई लेकिन रहमान बशीर को देखते ही वहाँ से नौ दो ग्यारह हो गया।

Interesting love Story Of Rahman And Sajitha

बशीर को रहमान की इस हरकत पर शक हुआ और उसने रहमान को ढूँढ़ने के लिए पुलिस की मदद ली। कुछ दिनों तक खोजबीन करने के बाद आखिरकार पुलिस ने रहमान को पकड़ लिया, जिसके बाद रहमान ने बताया कि वह शहर में एक लडकी के साथ किराए के मकान में रहता है।

पुलिस ने जब इस प्रेमी जोड़े को कोर्ट में पेश किया, तो इनकी अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी सुनकर जज भी हैरान रह गए। जब उनसे इस हरकत की वज़ह पूछी गई, तो उन्होंने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक साथ रहना चाहते थे। लेकिन उन्हें डर था कि कहीं घरवाले उनका रिश्ता न तोड़ दे, इसलिए मजबूरी में रहमान और सजिथा ने यह क़दम उठाया। ऐसे में यह प्रेम कहानी पढ़कर घूम गया न आपका सिर। क्या अजीबोगरीब प्रेम कहानी है यह। प्यार की यह अजीब दास्ताँ आपको कैसी लगी। हमें कमेंट कर अवश्य बताएं।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...