Skip to main content

किराए के घर में शादीशुदा महिला को मिला जवान लड़का, झट से टच में आए दोनों, बाद में खुला राज.

Married woman found a young boy in a rented house, both of them came in touch instantly, secret was revealed later
Married woman found a young boy in a rented house, both of them came in touch instantly, secret was revealed later

गोपालगंज. बिहार में गोपालगंज के सीवान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शादीशुदा महिला किराए के मकान में रहती थी. वहीं उसे एक लड़का मिला. जिससे उसे प्यार हो गया. युवक ने महिला से शादी का वादा किया और फिर दोनों ने प्यार में सारी हदें पार कर दीं. लेकिन 7 महीने बाद अचानक युवक महिला से शादी करने से इंकार करने लगा. युवक यूपी के कुशीनगर का रहने वाला बताया जा रहा है.

युवक से धोखा मिलने के बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंची. जहां महिला ने कुशीनगर के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने आरोपी युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले सात महीनों से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज होने के दो घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक यूपी के कुशीनगर जिला का कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरुखिया निवासी पवन कुमार केसरी बताया गया है.

पीड़ित महिला चार बच्चों की मां है और वह मीरगंज में अपने पति और बच्चों के साथ उसी किराये के मकान में रहती थी, जहां आरोपी पवन कुमार केसरी रहता था. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार केसरी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

पीड़िता के अनुसार, पवन कुमार केशरी, जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के जंगल पचरुविया बाजार का निवासी है. शख्स ने पहले दोस्ती और मीठी बातों से विश्वास जीतकर उसे अपने जाल में फंसाया. बाद में उसने शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए. अब वह ना केवल शादी से इंकार कर रहा है, बल्कि कथित तौर पर पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी है कि वह इन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर उसे बदनाम करेगा. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है और पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है. मीरगंज थाने के थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों की गहन पड़ताल की जाएगी. साथ ही, पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने कहा पीड़िता को मिले जल्द न्याय इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं और पीड़िता को जल्द न्याय मिलना चाहिए. यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि महिलाओं को कैसे सुरक्षित और सशक्त बनाया जाए, ताकि वे ऐसे शोषण से बच सकें.

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...