Skip to main content

बीवी की फेंकी हुई साड़ी से लगाई फांसी, Atul Subhas जैसा एक और केस.

Taxi Driver Case Like Atul Subhas: बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष के केस ने देश को हिलाकर रख दिया है। पत्नी की मांगों से तंग आकर अतुल ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और फिर आखिरी वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद अतुल के लिए न्याय की मांग तेजी से उठ रही है। इस बीच अतुल जैसा एक और केस सामने आया है, इसमें भी एक पीड़ित पति ने आखिरी वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली थी। ये शख्स एक टैक्सी ड्राइवर था और भाई के मुताबिक उसकी पत्नी भी पैसों की डिमांड को लेकर परेशान कर रही थी।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का एक पुराना केस फिर से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपने भाई का दर्दनाक केस शेयर किया है। जिसमें एक टैक्सी ड्राइवर ऋषि त्रिवेदी ने आखिरी वीडियो बनाकर आत्महत्या कर ली थी। इस वीडियो में ऋषि कहते दिख रहे हैं कि ‘मेरी मौत का कारण शिखा सिर्फ तुम हो। जितनी तुमने बदनामी करवाई है…मेरी जिंदगी तूने पूरी बर्बाद कर दी और मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। सिर्फ तेरी वजह से…मेरी मौत का कारण सिर्फ मेरी पत्नी है’।

इस वीडियो को ऋषि के भाई ओमजी त्रिवेदी ने शेयर करते हुए लिखा है कि ‘अतुल सुभाष की तरह ही मेरे भाई को भी अपनी जिंदगी खत्म करने के लिए मजबूर किया गया था। उसकी पत्नी ने बर्दाश्त की हद कर उसका शोषण किया था। क्रूरता से तंग आकर उसने 27 दिसंबर 2023 को आत्महत्या कर ली थी’। उन्होंने अपने एक दूसरे पोस्ट में लिखा- ‘उसने मेरे भाई के मुंह पर अपनी साड़ी फेक कर मारी और बोली इससे फांसी लगाकर मर जाना। उसके एक दिन बाद 25 को भाई टैक्सी लेकर दिल्ली से बाहर गया था लेकिन अगले दिन भाई ने उसी की साड़ी से सुसाइड कर ली। अभी भी वो औरत सिर्फ पैसे मांग रही है’।

ऋषि के भाई के मुताबिक शिखा अपने पति के अंतिम संस्कार पर 5 लाख रुपए की डिमांड को लेकर हंगामा मचाकर गई थी। दावा है कि उन्होंने बूढ़े माता-पिता को गालियां भी दी थीं।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...