Skip to main content

6 साल की बच्चियों के शुरू हो रहे हैं पीरियड्स, गंभीर समस्या की चपेट में आया भारत, जानिए क्या है बचाव का उपाय.

Girls Menstrual Period

Menstrual Cycle: लड़कियों में मासिक धर्म (Menstrual Cycle) की उम्र 10 से 15 साल के बीच होती है। जब लड़कियों को पहली बार मासिक धर्म शुरू होता है, तब उनका शरीर भी कई बदलावों के साथ तालमेल बिठा रहा होता है। नतीजतन उनके पीरियड्स हल्के या भारी, लंबे या छोटे, पूरी तरह से अनियमित और बहुत अधिक हो सकते हैं।

अगर मासिक धर्म बहुत अधिक हैं, तो इससे लड़कियां गतिविधियों में भाग लेना बंद कर सकती हैं। कपड़ों से खून बह सकता है या बस बहुत बुरा महसूस कर सकती हैं। लेकिन आजकल देखा जा रहा है कि बहुत कम उम्र की लड़कियों को पीरियड्स आने लगते हैं। जिसमें 6-9 साल की लड़कियां भी शामिल हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बच्चों को इतनी कम उम्र में पीरियड्स (Menstrual Cycle) क्यों आते हैं।

कम उम्र में पीरियड्स आने के कारण

Menstrual Cycle

क्या कारण है कि बच्चों में पीरियड्स (Menstrual Cycle) की समस्या कम उम्र में ही शुरू होने लगी है। डॉक्टर्स ने बताया कि कम उम्र में पीरियड्स आना एक जेनेटिक कारण हो सकता है। उदाहरण के लिए, अगर लड़की की मां या उसकी दादी को भी कम उम्र में पीरियड्स हुए थे, तो इसका असर आने वाली पीढ़ी पर पड़ता है। दूसरा मुख्य कारण है पर्यावरण। आजकल बच्चे कम उम्र में ही पढ़ाई का तनाव ले रहे हैं। माता-पिता बच्चों पर छोटी कक्षाओं में अव्वल आने का दबाव बना रहे हैं और उन्हें डांटते-पीटते हैं। खेलकूद बंद हो गए हैं। शारीरिक गतिविधियां बंद हो गई हैं। बच्चे या तो मोबाइल पर लगे रहते हैं या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं।

और भी कईं कारण हैं जल्दी पीरियड्स आने के

Menstrual Cycle

इन सबका असर बच्चों पर देखा जा सकता है। माता-पिता भी एक कारण हो सकते हैं डॉक्टर साधना ने बताया कि जब लड़कियां कम उम्र में अपने माता-पिता को अपने सामने लड़ते हुए देखती हैं। उन्हें तलाक लेते हुए देखती हैं, तो इसका असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इससे पीरियड्स (Menstrual Cycle) जल्दी आ जाते हैं। या जिन बच्चों को कम उम्र में शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, उन्हें भी पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। खान-पान में बदलाव भी पीरियड्स (Menstrual Cycle) जल्दी आने का एक अहम कारण है। 15 साल से अधिक उम्र की लड़कियों में एमेनोरिया या पीरियड्स न आना भी तेजी से बढ़ रहा है।

जल्दी मासिक धर्म आने से बचने के उपाय

Menstrual Cycle

डॉक्टर्स ने बताया किमाता-पिता को सबसे पहले अपनी लड़कियों को जन्म से ही शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना चाहिए। बचपन से ही पढ़ाई का दबाव ना डालें। लड़कियों को तनाव ना दें। उनके आहार में अधिक फल दें। बाहर का खाना खाना बंद करें। दूध, दही और पनीर पर ध्यान दें। साथ ही, पीरियड्स (Menstrual Cycle) के कारण कम उम्र में ही बच्चों की लंबाई कम हो जाती है। इसलिए लड़कियों को जितना हो सके दौड़ने और साइकिल चलाने के लिए कहें। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस (Menstrual Cycle) संकट से बचा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...