Skip to main content

मुगल बादशाह का हरम क्या है? जानिए इसकी वजह से औरतों को कुर्बानी क्यों देनी पड़ती थी? जानकर होगी हैरानी

हिंदुस्तान में कई सालों तक कई बादशाहों और राजाओं का राज रहा, लेकिन अगर बात करें सबसे लंबे समय तक भारत पर राज करने की तो मुगल साम्राज्य ने सबसे ज्यादा राज किया।  जिसके बारे में विस्तार से बात करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन कहा जाता है कि हिंदुस्तान पर मुग़लों का शाशन लगभग 1526 से 1857 तक रहा।

What is the harem of the Mughal emperor

भारत में मुगलों ने लंबे समय तक राज किया, इस वजह से उस दौरान उन्होंने कुछ अच्छे और कुछ बुरे काम भी किए। इस वजह से लोग आज भी उसके बारे में बात करते हैं। आज हम इस लेख में मुगल बादशाहों के हरम के बारे में बात करने जा रहे हैं तो चलिए अब हम उसके बारे में जानते हैं।

ऐसा होता था मुगल बादशाहों का हरम

मुग़ल साम्राज्य के राजाओं ने एक समय पर राजवंशियों को हरा कर पूरे इलाके में अपनी हुकुमत कायम कर ली थी। उन्होंने कई राज्यों को लूटा और वहां के लोगों को अपना कैदी बना लिया। प्रचलित कथाओं की मानें, तो सिपाहियों और राजाओं को मार दिया गया, जबकि वहां की औरतों को दासी बना लिया गया था।

मुगल सल्तनत को लेकर कई कथाएं इतिहास के पन्नों और इंटरनेट पर देखी जा सकती हैं, जिनके अनुसार मुगलों के शासनकाल के दौरान एक और प्रथा थी, जिसे हरम की प्रथा कहा जाता है। खास कर मुगलों ने ही इस प्रथा को बढ़ावा दिया था।

हरम वो जगह होती थी, जहां नगल बादशाहों की बेगमें और दासियां रहती थी। दूसरे राज्यों से दासी बना कर लायी गयी राजकुमारियों और औरतों को भी यहीं रखा जाता था। इनमें से कुछ से बादशाह शादी कर लेते थे, तो कुछ को महज दासी ही बना कर रखा जाता था।

इंटरनेट से मिली जानकारी के अनुसार हरम वो जगह होती थी, जहां पर कई सारी औरतें रहती थी और ये औरतें और लड़कियां सिर्फ और सिर्फ राजा के मनोरंजन और उनकी सेवा के लिए होती थी। हरम की महिलाएं रानी के कामों में भी हाथ बंटाती थी।

हरम में 14 साल से लेकर 80 साल की महिलाएं होती थी। इस हरम में केवल बादशाह को जाने की इजाजत होती थी। उनके अलावा कोई और पुरूष हरम में नहीं जा सकता था। ऐसा करने वाले को दंडित किया जाता था।

कुछ कथाओं के अनुसार तो ऐसा भी कहा जाता है कि मुग़लों के हरम का मतलब दासी और महिलाओं के लिए एक नरक। हरम में फांसी घर और कुएं भी हुआ करते थे, क्योंकि जो भी दासियां, बादशाहों के आदेश का पालन नहीं करती थी, उल्लंघन करती थीं, उन्हें सजा ए मौत दी जाती थी।

यहां से हुई हरम की शुरूआत

दरअसल, हरम शब्द आया है अरबी भाषा से, जिसका मतलब होता है पवित्र या वर्जित। मुग़ल साम्राज्य में हरम की प्रथा की शुरुआत बाबर के दौर से ही हो गई थी। बाबर के दौर में हरम को बहुत ज्यादा विकसित नही किया जा सका। ये काम किया गया सम्राट अकबर के दौर में।

अकबर ने व्यवस्थित हरम बनवाएं और उसके हरम में अलग अलग देशों और धर्म से जुड़ी महिलाओं को रखा गया। हरम में भी महिलाओं की पहुंच अलग अलग होती थी। कुछ बादशाहों की पत्नियां होती थी और कुछ को जबरन इसलिए लाया जाता था क्योंकि बादशाह की उन पर नजर पड़ जाती थी और उनका दिल भा लेती थी।

हर बादशाह के हरम के नियम और कायदे अलग अलग होते थे। मुग़लों के हरम में बड़ी संख्या में किन्नरों की भी तैनाती होती थी। किसी भी बाहर से आने वाले इंसान को लाना और उनको बाहर तक छोड़ना उनकी जिम्मेदारी का अहम हिस्सा हुआ करती थी। ये बेगमों के लिये उनकी सेविका के रूप में काम करते थे।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...