Skip to main content

यूपी में ताइक्वांडो खिलाड़ी का सिर धड़ से किया अलग, सिर गोद में लिए बिलखती रही मां, क्‍या था विवाद?

यूपी में ताइक्वांडो खिलाड़ी का सिर धड़ से किया अलग, सिर गोद में लिए बिलखती रही मां, क्‍या था विवाद?

उत्‍तर प्रदेश के जौनपुर में ताइक्वांडो खिलाड़ी की घर के बाहर गला काटकर हत्या कर दी गई। वो बाहर खडा था उसी वक्‍त हत्‍यारों ने उसका गला रेत दिया। हत्‍या के बाद शरीर दो टुकड़ों में बंट गया।

बेटे का कटा सिर अपनी गोद में लेकर देर तक उसकी मां बिलखती रही। हत्‍या के बाद गांव में भयानक तनाव है। जिसके बाद पूरे गांव में फोर्स तैनात किया गया है।

गोद में सिर रख बिलखती रही मां : बताया जा रहा है कि यह हत्‍या जमीन विवाद की वजह से की गई है। दो पक्षों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसमें दूसरे पक्ष के लोगों ने ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव का तलवार से गला काट दिया। सिर धड़ से अलग होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां बेटे का सिर सीने ले लगाकर बिलखती रही। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम ने इस घटना की अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्‍व से मजिस्ट्रियल जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट तलब की है। ताइक्वांडो खिलाड़ी था अनुराग : मृतक अनुराग ताइक्वांडो खिलाड़ी के साथ ही इंटर कालेज का छात्र था। वह अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। अनुराग ने कुछ दिन पहले चंदौली में इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक और नोएडा में ओपन नेशनल में सिल्वर मेडल जीता था। 40 साल पुराना है विवाद : दरअसल, पूरी घटना जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव की है। अनुराग यादव के परिवार का पड़ोसी से लगभग 40 वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। आरोप है कि बुधवार की सुबह मामूली कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से अनुराग के गले पर वार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही अनुराग का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। सिर धड़ से अलग होते ही जमीन खून से लहुलुहान हो गई। वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी फरार हो गए। प्रशासन ने दिया न्‍याय का भरोसा : घटना की जानकारी मिलते ही जौनपुर के डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह और एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्‍व तीन दिनों में पूरे घटना की मजिस्ट्रियल जांच करके रिपोर्ट सौंपेंगे। हालांकि तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। अनुराग यादव हत्याकांड में डीएम ने एक्शन लेते हुए लेखपाल जगदीश यादव को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा तत्कालीन राजस्‍व निरीक्षक मुन्नीलाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...