Skip to main content

8 साल के बेटे के सामने खुल गया मां का ऐसा घिनौना राज, दबाने के लिये कर बैठी कांड....

Such a disgusting secret of the mother was revealed in front of her 8 year old son, she created a scandal to suppress it.

भरतपुर : क्या कोई मां इतनी निर्दयी हो सकती है कि अपने ही बेटे की हत्या कर दे? राजस्थान में ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया जहां एक महिला के अपने देवर से रिश्ते थे। जिसके बारे में महिला के बेटे को पता चल गया बस इसी बात को छिपाने के लिए महिला और उसके प्रेमी ने बेटे को रास्ते का प्लान बनाया। राजस्थान पुलिस ने 8 वर्षीय बेटे की हत्या करने के आरोप में महिला और उसके देवर को गिरफ्तार किया है।

मां-चाचा को बेटे ने आपत्तिजनक हालत में देखा पुलिस ने शनिवार को बताया कि बेटे ने मां को अपने चाचा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी थी। पीड़ित गोलू के पिता ज्ञान सिंह ने भरतपुर के एक पुलिस स्टेशन में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने गोलू की काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

अवैध रिश्ते छिपाने के लिए किया बच्चे का मर्डर पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ ज्ञान सिंह के घर का दोबारा दौरा किया, जो लाखन सिंह नाम के व्यक्ति के घर के पास एक खेत में रुका। खेत में काफी खोजबीन करने पर वहां एक बच्चे का जूता मिला। हालांकि, जूता गोलू का नहीं था, इसलिए पुलिस को शक हुआ और उसने खेत में खुदाई शुरू कराई, जहां से बच्चे का शव बरामद हुआ।

हालांकि, शव मिलने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर सकी। ज्ञान सिंह ने बाद में राजस्थान हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की। कोर्ट ने आरपीएस स्तर के अधिकारी की ओर से नए सिरे से जांच का आदेश दिया। पुलिस ने जब ज्ञान सिंह के परिजनों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से विस्तार से बात की तो गोलू की मां हेमलता और उसके देवर कृष्णकांत के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने हेमलता और कृष्णकांत को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे गिरफ्तार हुई महिला और उसका प्रेमी पुलिस ने दोनों को अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। गहन पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र गोलू तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उनके पिता ज्ञान सिंह एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे, जबकि कृष्णकांत बेरोजगार था। एक रात जब ज्ञान सिंह ड्यूटी पर बाहर गए हुए थे तब कृष्णकांत घर पर ही रुक गया।

बेटे को मार कर खेत में दफना दिया पर खुल गया राज बताया जा रहा कि उसी रात गोलू रात में उठा और उसने हेमलता और कृष्णकांत को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पोल खुलने के डर से उन्होंने गोलू की गला दबाकर हत्या कर दी। गोलू की हत्या करने के बाद हेमलता और कृष्णकांत ने उसके शव को घर के पास एक खेत में दफना दिया। सुबह जब ज्ञान सिंह घर लौटा तो हेमलता और कृष्णकांत ने उसे बताया कि गोलू गायब है। उन्होंने गोलू को पूरे गांव में ढूंढने का नाटक भी किया था।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...