Skip to main content

हरतालिका तीज पर कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल

Love Rashifal 1 September 2024

Love Rashifal 6 September 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए हरतालिका तीज के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। अविवाहित कन्याएं भी योग्य वर के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। माना जाता है कि जो लोग इस दिन देवी-देवताओं की उपासना करता है, उनकी लव लाइफ में सदा प्रेम बना रहता है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त 6:02 मिनट से 8:33 मिनट तक है। चलिए जानते हैं इस बार हरतालिका तीज का पर्व किन-किन राशियों के जातकों के प्रेम जीवन में खुशियों की बाहर लेकर आएगा।

मेष राशि

जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके लिए कल का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी समझदारी और बेहतरीन सोच के कारण प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का रिश्ता यदि पार्टनर के साथ अच्छा नहीं चल रहा है, तो ज्यादा चिंता न करें। शाम तक स्थिति सामान्य होने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

वृषभ राशि

सिंगल लोगों के प्रेम जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। हर काम में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शादीशुदा लोग अपने क्रोध और गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करें, अन्यथा प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि

प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों के कारण शादीशुदा लोग मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने प्रेम पूर्ण जीवन का आनंद लेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा लोगों के लिए कल का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। प्रेम जीवन में उलझन उत्पन्न होने के कारण मानसिक तनाव रहेगा। सिंगल लोगों को प्यार के मामले में सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

सिंह राशि

जिन लोगों का साथी उनसे रूठा हुआ है, वह उन्हें मनाने में सफल होंगे। इसके अलावा प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 2

कन्या राशि

शादीशुदा लोगों को प्रेम जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करेंगे, तो बेहतर होगा। अन्यथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

तुला राशि

शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें। अन्यथा मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में यदि मतभेद की स्थिति उत्पन्न है, तो ऐसे में उनसे बात करने का प्रयास करें। इससे पुराने गिले शिकवे दूर हो जाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, उनके जीवन में एक बार फिर प्यार का आगमन हो सकता है। वैसे तो कल का दिन रिलेशनशिप और शादीशुदा लोगों के लिए सामान्य रहेगा, लेकिन शाम के समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में अपने क्रोध पर काबू रखने का प्रयास करें।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 3

धनु राशि

वैसे तो प्यार के मामले में शादीशुदा लोगों का दिन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन रात के समय थोड़ा संभालकर रहेंगे, तो ज्यादा अच्छा होगा। नहीं तो पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है। प्यार के मामले में कल का दिन रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए ठीक-ठाक रहेगा।इसे भी जरूर पढ़ें -

शुभ रंग- वाइट

शुभ अंक- 7

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग साथी के साथ हसीन पलों का आनंद लेंगे। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान यदि बार-बार कैंसिल हो रहा है, तो कल आपकी ये ख्वाहिश पूरी हो सकती है।

शुभ रंग- ब्लू

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य रहे, इसके लिए अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण शादीशुदा लोगों को प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

मीन राशि

कल के मुकाबला शुक्रवार को शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में ज्यादा उत्साह और उमंग रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम संबंध पार्टनर संग मजबूत होंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...