Skip to main content

अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी महिला, बहू ने भी किया फुल सपोर्ट, परिवार में खुशी का माहौल!!

रिश्ते नाते का ताना बाना बड़ा अजीब होता है। कई बार लोग दुनिया के बनाए नियमों को तोड़ देते हैं। नए प्रयोग करते हैं। नतिजन हमे बड़ी अजीब खबरें सुनने को मिलती है। कभी कोई भाई-बहन आपस में शादी कर लेते है तो कभी कोई मां अपने सौतेले बेटे संग रिश्ता जोड़ लेती है। अब इसी कड़ी में एक दिमाग घुमा देने वाला मामला भी शामिल हो गया है। यहां एक मां अपने ही बेटे की बच्ची की मम्मी बन गई। मतलब बेबी उसकी बेटी भी है और पोती भी। महिला मां और दादी दोनों कहलाएगी।

अपने ही बेटे के बच्चे की मां बनी महिला

इसे भी जरूर पढ़ें -

यह अनोखा मामला अमेरिका के ऊटा प्रांत में देखने को मिला है। यहां नैंसी हॉक (Nancy Hauck) नाम की महिला ने नवंबर 2022 में अपने बेटे की बेटी को जन्म दिया। अब इसके पहले आप मां बेटे के पवित्र रिश्ते को गलत नज़रों से देखें, बता दें कि दोनों के बीच कुछ भी गलत नहीं हुआ। नैंसी सरोगेसी के माध्यम से अपने बेटे और बहू के बच्ची की मां बनी। लेकन उसने ऐसा क्यों किया? चलिए जानते हैं।

नैंसी की बहू कैम्ब्रिया साल 2021 में जुड़वां बच्चों की मां बनी थी। लेकिन इस डिलीवरी में उन्हें मेडिकल इशू आए। वह हिस्टेरेक्टॉमी हो गई। मतलब उनका गर्भाशय निकालना पड़ा। दो बच्चों के बाद कपल तीसरा बच्चा प्लान कर रहा था। लेकिन कैम्ब्रिया के लिए दोबारा गर्भवती होना संभव नहीं था। ऐसे में उसकी सास नैंसी ने सरोगेसी से उनका बच्चा पैदा करने की इच्छा जाहीर की। हालांकि वह 56 साल की थी और इस उम्र में उनका गर्भवती होना मुश्किल था।

सरोगेसी का लिया सहारा

जब नैंसी डॉक्टर के पास गई तो वह सरोगेसी के लिए फिट पाई गई। फिर डॉक्टर ने उनके बेटे बहू के स्पर्म और एग से बना भ्रूण नैंसी के गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया। फिर 6 दिन के अंदर ही नैंसी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। फिर 9 महीने बाद उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। इससे उनका 32 साल का बेटा जेफ और 30 साल की बहू कैम्ब्रिया बड़े खुश हुए।

नैंसी के पति जेसन बताते हैं कि मेरी बीवी की उम्र अधिक होने की वजह से हमे डर था कि बच्चा सही सलामत पैदा होगा या नहीं, लेकिन सब कुछ सही रहा। मां और बच्ची दोनों सेहतमंद हैं। बताते चलें कि नैंसी के पहले से 5 बच्चे हैं। इस बार वह बेटे बहू के बेबी की मां बनी हैं। परिवार ने बताया कि उनके लिए यह अनुभव पहले की प्रेग्नेंसी से काफी अलग रहा।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आप पाने किसी रिश्तेदार के लिए सरोगेट मदर बन सकती हैं?

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...