Skip to main content

उम्र और लंबाई के मुताबिक कितना होना चाहिए आपका सही वजन? मिनटों में करें पता!

 

What should be your correct weight according to age and height? Find out in minutes

Ideal Weight Chart: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए यह आवश्यक है कि आपकी जीवनशैली और आहार दोनों ही संतुलित और सही हों। विभिन्न चिकित्सा रिपोर्ट्स के अनुसार, तेजी से बढ़ रही क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं में मोटापा एक प्रमुख कारण बन रहा है। वजन अधिक होने से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और लिवर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आजकल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहा है और इसलिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत महत्वपूर्ण है।

शोध बताते हैं कि उचित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। हालांकि हर व्यक्ति के लिए यह जानना आवश्यक है कि उनकी उम्र और लंबाई के अनुसार कितना वजन सामान्य है और कितना अधिक। महिला और पुरुष की आयु और लंबाई के मुताबिक दोनों का वजन कितना होना चाहिए।

बीएमआई से स्वस्थ वजन का अनुमान

बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका आदर्श वजन क्या होना चाहिए। हालांकि, हर किसी के लिए एक समान आदर्श वजन नहीं हो सकता। बॉडी मास इंडेक्स (BMI) का उपयोग वजन की स्थिति को जानने के लिए किया जा सकता है। सामान्य रूप से 18.5 से 24.9 के बीच की बीएमआई को स्वस्थ माना जाता है, जबकि 25 से 30 के बीच की बीएमआई को अधिक वजन वाला माना जाता है।

हालांकि, यह ध्यान रखना आवश्यक है कि बीएमआई शरीर की संरचना या स्वास्थ्य का सम्पूर्ण आकलन नहीं करता। इसे अन्य परीक्षणों और आकलनों के साथ उपयोग किया जाना चाहिए ताकि सही स्वास्थ्य स्थिति का अनुमान लगाया जा सके।

बच्चों के लिए आदर्श वजन

बढ़ते बच्चों का वजन उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। एक महीने के बच्चे की लंबाई 53 सेंटीमीटर हो तो उसका आदर्श वजन 4.35 किलो होना चाहिए। इसी प्रकार, 3 महीने के बच्चे की लंबाई 60 सेंटीमीटर हो तो उसका वजन 6 किलो स्वस्थ माना जाता है।इसे भी जरूर पढ़ें -

उम्र (वर्ष)लंबाई (सेमी)वजन (किलोग्राम)
4 माह626.5
6 माह647.5
9 माह708.5
12 माह749-10
डेढ़ साल8010-11
दो साल8511.75-13
पुरुषों की हाइट के मुताबिक वजन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक, मध्यम शारीरिक ढांचे वाले पुरुषों के लिए 5’4 से 6’0 तक की लंबाई होने पर आदर्श वजन 50 से 73 किलोग्राम होता है। वजन जितना नियंत्रित होगा, बीमारियों से बचाव भी उतना अधिक होता है।

लंबाई (फिट)वजन (किलोग्राम)
4’629-34
4’834-40
4’1038-45
5’043-53
5’248-58
5’453-64
5’658-70
5’863-76
6’072-88
महिलाओं के लिए स्वस्थ वजन

विशेषज्ञों के अनुसार, मध्यम शारीरिक ढांचे वाली महिलाओं के लिए लंबाई 4’10” से 5’8″ के बीच होने पर आदर्श वजन 45-59 किलोग्राम होना चाहिए। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि आदर्श वजन हर व्यक्ति के लिए एक समान नहीं होता, और यह व्यक्ति की शारीरिक संरचना, उम्र, और अन्य कारकों पर निर्भर करता है। अपने आदर्श वजन के बारे में जानने के लिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

लंबाई (फिट)वजन (किलोग्राम)
4’628-34
4’832-39
4’1036-44
5’040-49
5’244-55
5’449-59
5’653-64
5’857-69
6’065-79

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...