Skip to main content

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओबीसी वर्ग के उत्थान में अहम भूमिका, इन योजनाओं से साधने की कवायद


Haryana News: हरियाणा में 6 महीने पहले ही नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री की कमान संभाली। नायब सिंह सैनी पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। बीते छह महीनों में सीएम सैनी ने हर वर्ग के लिए योजनाओं के जरिए उत्थान का हरसंभव प्रयास किया है।

उनकी इस कोशिश ने मतदाताओं में पार्टी की पैठ मजबूत करने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने कार्यकाल में जो उपलब्धि भरे काम किए है। उनमें से एक ओबीसी वर्ग का उत्थान का प्रयास भी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद मूलतः ओबीसी वर्ग से आते हैं। ऐसे में उन्होंने प्रदेश में हर तबके का खयाल तो रखा ही। साथ ही में ओबीसी वर्ग के लिए सरकारी योजनाओं और विशेष उपलब्धियों भरे प्रयास किए। जिनकी प्रशंसा भी की गई। उन्होंने अपनी योजनाओं के जरिए विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की। साथ ही सीएम सैनी प्रदेश में यह संदेश देने में कामयाब रहे कि उनके नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली है। इस सरकार में किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा।


सरकार की ओबीसी वर्ग के उत्थान में अहम भूमिका

हरियाणा में ओबीसी वर्ग के कल्याण और युवाओं को सरकारी नौकरियों में लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। ओबीसी वर्ग के लिए घोषणाएं करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में पहले नौकरियों में पिछले वर्गों के आरक्षण के अंदर क्रीमीलेयर की वार्षिक आय 6 लाख रुपए थी। प्रदेश सरकार की नौकरियों में क्रीमीलेयर की आय बढ़ाकर 8 लाख वार्षिक की जाएगी।

इसके साथ ही केंद्र सरकार की तर्ज पर इसमें वेतन और कृषि से आए को शामिल नहीं किया जाएगा। उनके इस प्रयास से हरियाणा के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह भी घोषणा की की ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के पदों में पिछले वर्गों का आरक्षण 15 प्रतिशत है। इसे केंद्र की तर्ज पर बढ़ाकर पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत किया जाएगा। इसके साथ ही नौकरियों में पिछड़ा वर्ग-ए और बी के बैकलॉग को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा इसके लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओबीसी वर्ग के युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भी नियुक्ति के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही। पिछले दिनों सीएम सैनी गुरुग्राम में ओबीसी मोर्चा के सर्व समाज समरसता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

इसमें उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि ओबीसी समाज की हितों की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह सजग है। ओबीसी वर्ग के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जा रहा। केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर योजनाओं की क्रियान्विती करते हुए ओबीसी वर्ग को पूरा मान सम्मान देने का काम कर रही है।

सीएम सैनी ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा प्रदेश में ओबीसी समाज को हर स्तर पर लाभ पहुंचाने में सरकार ने अपना दायित्व निभाया है। प्रधानमंत्री मोदी की सोच सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक जोड़ने का काम करते हुए लोगों को सशक्त बनाया गया है।

कई योजनाओं में ओबीसी वर्ग को लाभ देने का प्रयास

हरियाणा सरकार ने अपनी कई योजनाओं में भी ओबीसी वर्ग को लाभ देने का प्रयास किया है। केंद्र सरकार ने नए केवल ओबीसी वर्ग बल्कि देश के पिछड़े इलाकों को आकांक्षी जिला घोषित कर सर्वांगीण विकास की दिशा में सार्थक कदम उठाए हैं। हरियाणा का नूंह जिला केंद्र सरकार की आकांक्षी योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत वहां लगातार विकास योजनाएं जारी की जा रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुताबिक सरकार ओबीसी समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए 12 हजार से 20 हजार तक छात्रवृत्ति दे रही है। इसके साथ ही ओबीसी वर्ग के कौशल विकास पर भी पूरा फोकस किया गया है। पीएम मोदी ने भगवान विश्वकर्मा योजना के तहत समाज के लोगों के लिए 18 ट्रेड में प्रशिक्षण देने के लिए 13 हजार करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।

केंद्र और राज्य सरकार की मंशा इस योजना के तहत ओबीसी वर्ग के लोगों को पारंपरिक कार्यो में आगे बढ़ने का प्रयास है। इसके लिए योजना भी चलाई गई है। इसके तहत प्रशिक्षण के दौरान ओबीसी वर्ग के लोगों को 500 रुपए प्रतिदिन की आर्थिक सहायता दी जा रही है। कोर्स पूरा होने के बाद 15000 रुपए की किट भी प्रशिक्षणार्थियों को दिए जाने का प्रावधान रखा गया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दावा करते हैं कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछले 10 साल में जितना लाभ ओबीसी वर्ग को दिया है। उतना पहले विपक्ष की सरकार ने भी कभी नहीं दिया। हरियाणा सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में ओबीसी वर्ग को पूरा मान सम्मान देते हुए हर वर्ग के उत्थान में अहम भूमिका निभाई है।

राजनीति के जानकार लोग बताते हैं कि अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए जिस तरह के प्रयास किए हैं। उससे निश्चित तौर पर ओबीसी वर्ग के मतदाता का झुकाव भाजपा की ओर बढ़ा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की योजनाओं और कार्यों का पूरा लाभ मिलेगा।

News source:oneindia.com

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...