Skip to main content

एक ही प्रेमी पाने को बहनों में ही छिडी खूनी जंग, कहानी का हुआ खौफनाक अंत!!

केकड़ी : राजस्थान के केकड़ी जिले में बीती 15 अगस्त को एक हैरान कर देने वाले मर्डर का खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड के कारणों को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इसमें एक युवती की हत्या के मामले में उसकी ही चचेरी बहन को गिरफ्तार किया है। आरोपी चचेरी बहन ने इसलिए हत्या को अंजाम दिया कि मृतक युवती उसके बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करती थी। इससे खफा होकर आरोपी युवती ने अपनी ही चचेरी बहन पूजा के सिर पर डंडा मार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह चुपचाप घर आ गई।

बॉयफ्रेंड से बात करना नागवार गुजरा आरोपी युवती को

हैरान कर देने वाला यह मामला केकड़ी जिले के सदर थाना इलाके की मेवदा खुर्द गांव का है, जहां बीती 15 अगस्त को शाम को गांव के दुर्गा लाल की 20 वर्षीय बेटी पूजा की खेत में सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में उसकी चचेरी बहन प्रिया (20) पुत्री महावीर जाट को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि पूजा प्रिया के बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करती थी। इसको लेकर उसने पूजा को काफी बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद प्रिया ने पूजा को खेत में सिर पर डंडे का वार कर हत्या कर दी।

घर के कामों के लिए ताने देती थी मृतक पूजा
बीती 15 अगस्त की शाम हुए हत्याकांड के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। इसके बाद पुलिस ने पूजा से पूछताछ की, तो वह घबरा गई और उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इस दौरान जांच में सामने आया कि मृतक पूजा उसे घर के कामकाज नहीं करने को लेकर ताना देती रहती थी। इसके कारण प्रिया मृतक पूजा से काफी नाराज थी। इस बीच उसे कुछ दिन पहले पता चला कि पूजा उसके बॉयफ्रेंड से बात करती है। इसके बाद से दोनों मनमुटाव हो गया।

पूजा ने खेत में ताना दिया तो, प्रिया ने कर दिया कांड

इसे भी जरूर पढ़ें -

पुलिस ने बताया कि घटना के दिन पूजा और प्रिया दोनों साथ-साथ खेत पर भैंस चराने गई थी। इस दौरान हमेशा की तरह पूजा फिर से प्रिया को घर का काम नहीं करने का ताना देने लगी। इस पर प्रिया ने गुस्से में आग बबूला होकर पूजा के सिर पर डंडे से जोरदार वार किया। इसके बाद वह घर चली आई और उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इधर, पूजा सिर पर हुए वार के बाद अचेत होकर पानी के गड्ढे में जा गिरी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक पूजा के पिता दुर्गा लाल जाट डेयरी का व्यवसाय करते हैं, जबकि आरोपी प्रिया के पिता खेती बाड़ी का काम करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नशेड़ी पिता ने अपनी औलाद पर फेंका बम, धमाके में उड़ा बेटा

कोलकाता: नॉर्थ कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि नशे में धुत एक पिता ने अपने ही बेटे पर बम से हमला कर दिया है। इस हमले में पिता मौके पर ही मौते हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बेटे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई। साथ ही यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उस व्यक्ति के पास बम कहां से आया? कैसे हिंसक हुआ यह मामला मामला कोलकता के काशीपुर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति का नाम शेख मतलाब (65) और हमले में घायल बेटे का नाम शेख नजीर है। आस-पास के लोगों का कहना है कि शेख मतलाब हमेशा नशे में धुत रहता था। वह नशे में ही घर आया करता था। यही वजह थी कि दोनों बाप-बेटे में झगड़ा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है। देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया। हमले में बेटे ने गंवा दी अपनी उंगलियां वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शेख मतलाब ने अपने बेटे नजीर पर क्रूड बम से हमला किया था।...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम

पैसों की तंगी से पाना हो छुटकारा तो करें ये आठ काम - हिन्दू शास्त्रों के अनुसार हफ्ते में कुछ ऐसे खास दिन होते है, जब नाख़ून और बाल काटना अशुभ माना जाता है. मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है, कि ऐसा न करके उन्हें केवल मान प्रतिष्ठा ही नहीं बल्कि धन की प्राप्ति भी हो सकती है.  जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि हफ्ते में हर दिन बाल या नाख़ून काटने का अलग ही महत्व होता है या यूँ कहे कि हर दिन का अलग ही प्रभाव होता है. जहाँ हफ्ते के कुछ दिनों में बाल और नाख़ून काटने से आपको समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है, वही कुछ दिन ऐसे भी है जब ये काम करने से आपको यश और धन की प्राप्ति हो सकती है. तो चलिए अब आपको बताते है, कि किन दिनों में ये काम करने से आपको लाभ हो सकता है और किस दिन नुकसान हो सकता है. सबसे पहले अगर सोमवार की बात करे तो इस दिन बाल काटने से आपकी संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और साथ ही इसका प्रभाव उसकी शिक्षा पर भी पड़ेगा. इसके इलावा इस दिन नाख़ून और बाल काटने से आपके स्वास्थ्य और मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है. इससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा. इसलिए इस दिन ये काम न करे. अब सोमवार के बाद अगर...