Haryana News: हरियाणा में 6 महीने पहले ही नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री की कमान संभाली। नायब सिंह सैनी पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। बीते छह महीनों में सीएम सैनी ने हर वर्ग के लिए योजनाओं के जरिए उत्थान का हरसंभव प्रयास किया है। उनकी इस कोशिश ने मतदाताओं में पार्टी की पैठ मजबूत करने का काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने कार्यकाल में जो उपलब्धि भरे काम किए है। उनमें से एक ओबीसी वर्ग का उत्थान का प्रयास भी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद मूलतः ओबीसी वर्ग से आते हैं। ऐसे में उन्होंने प्रदेश में हर तबके का खयाल तो रखा ही। साथ ही में ओबीसी वर्ग के लिए सरकारी योजनाओं और विशेष उपलब्धियों भरे प्रयास किए। जिनकी प्रशंसा भी की गई। उन्होंने अपनी योजनाओं के जरिए विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश की। साथ ही सीएम सैनी प्रदेश में यह संदेश देने में कामयाब रहे कि उनके नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली है। इस सरकार में किसी भी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। सरकार की ओबीसी वर्ग के उत्थान में अहम भूमिका हरियाणा में ओबीसी वर्ग के कल्याण और युवाओं क...