अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता बनाने के लिए और उसके साथ रहने के लिए शादीशुदा महिला ने अपने पति का सौदा कर दिया वो भ्ही सिर्फ 30000 रूपए में, आइये जानते हैं पूरा मामला

जांच के दौरान अवैध संबंधों का पता चला
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के दौरान मृत व्यक्ति की पहचान सहदेव महतो ग्राम दुगनी के रूप में हुई। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मृतक सहदेव महतो की पत्नी सुलेखा महतो का थाना क्षेत्र के वीरबांस के रहने वाले जयसेन कुंभकार के साथ नाजायज संबंध है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से जयसेन कुंभकार भागा फिर रहा था। पुलिस ने परंपरागत तरीके से अनुसंधान करते हुए 5 अगस्त को वीरबांस ग्राम से जयसेन कुंभकार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में जयसेन ने नाजायज संबंध स्वीकार किया तथा प्रेमिका सुलेखा महतो विजय (दुगनी) दोनों को आमने-सामने कर पूछताछ करने पर दोनों मिलकर साजिश के तहत हत्या करवाने की बात स्वीकार की। इसे भी जरूर पढ़ें -
30 हजार रुपये में दी गई थी सुपारी
दोनों ने बताया कि सहदेव महतो की हत्या करवाने के लिए अशोक लायक उर्फ अशोक नायक को 30,000 दिया था। मौका पाकर 20 जून को अशोक नायक उर्फ अशोक नायक तथा मेघनाथ कुंभकार दोनों ने मिलकर झांपड़ागुढ़ा एवं टेंटोपोसी के बीच गोली मारकर सहदेव महतो की हत्या की। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में अन्य दो आरोपी अशोक लायक एवं मेघनाथ कुंभकार फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
Comments
Post a Comment