Skip to main content

आपके पास भी आया है ये मैसेज,तो हो जाएं अलर्ट,वरना कट जाएगा गैस कनेक्शन

आजकल हर किसी के घर मैं एलपीजी गैस सिलिंडर यूज किया जाता है। अगर आप भी गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करते है तो आईजीएल (IGL latest update) ने अपने सभी ग्राहकों के लिए हाल ही में अलर्ट किया है। दरअसल, आपका गैस कनेक्शन जल्द ही काटने (Gas connection cut) वाले है कई ग्राहकों को ऐसे मैसेज प्राप्त हुए है। आइये खबर में विस्तार से जानते है इसके पीछे की वजह-



आम आदमी को ठगने के लिए साइबर अपराधी नित नए हथकंडे अपनाते हैं। मूलभूत सुविधाएं बंद होने का झूठा मैसेज देकर खूब फ्रॉड (LPG gas cylinder fraud) किया जा रहा है। कुछ दिन पहले तक बिजली बिल पेंडिंग होने पर बिजली काट देने का मैसेज करके कई बिजली उपभोक्‍ताओं के खाते खाली किए गए थे। अब पीएनजी गैस कनेक्‍शन (PNG Gas Connection) काटने के नाम पर यह काम किया जा रहा है।

लिंक पर क्लिक करके ना भरें बिल

अगर आपके पास भी बिल पेंडिंग होने की वजह से आपका गैस कनेक्‍शन काटने का मैसेज या कॉल इंद्रप्रस्‍थ गैस लिमिटेड के (Fraudulent LPG connection message) नाम से आए तो सावधान रहें। कॉल या मैसेज पर कोई भी एक्‍शन न लें। खासकर, मैसेज में आए लिंक पर क्लिक कर बिल भरने का प्रयास तो कतई न करें। ऐसा करने पर आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।

गैस कनेक्‍शन का बिल अपडेट

बिल अपडेट के संबंध में ग्राहकों को मैसेज आता है। इसमें लिखा होता है, “प्रिय उपभोक्‍ता आपके गैस कनेक्‍शन का बिल (LPG Cylinder bill update) अपडेट नहीं हुआ है। आपका गैस कनेक्‍शन काट दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप दिए गए नंबर पर कॉल करें।” मैसेज के अलावा अनजान नंबरों से कॉल भी आ रहे हैं। इनमें कॉलर खुद को आईजीएल का अधिकारी बताकर गैस कनेक्‍शन बिल न भरने की (Gas connection bill fraud) वजह से कटने का डर दिखाता है। वह ऑनलाइन पेमेंट करने का ऑप्‍शन भी देता है। जो ग्राहक इसके लिए राजी हो जाता है तो उसे एसएमएस से लिंक ऑनलाइन पेमेंट के लिए भेजा जाता है।

ग्राहकों को किया सतर्क
इस संबंध में आईजीएल ने अपने सभी ग्राहकों को अलर्ट किया है। आईजीएल ने कहा है कि हमारे संज्ञान में आया है कि खुद को आईजीएल अधिकारी बता कर मैसेज भेजे जा रहे हैं। इन संदेशों में बिल का भुगतान (LPG connection message alert) न करने पर गैस आपूर्ति बंद करने की धमकी दी जा रही है। ऐसे मैसेज पर ध्‍यान न दें। ना ही मैसेज में दिए गए लिंक या कैश के जरिए भुगतान करें। बिलों का भुगतान केवल आईजीएल के अधिकृत चैनलों के माध्‍यम से ही करें। दिल्‍ली साइबर पुलिस को शक है कि बिजली बिल (cyber police guidelines) के नाम पर जो सिंडिकेट काम रहा था, वही गैस कनेक्‍शन बिल के नाम पर ठगी को अंजाम दे रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...