Skip to main content

टीचर को अपनी ही स्टूडेंट से हुआ प्यार और करली शादी, फिर हुयी ये दिक्कत

ऐसा कहा जाता है की जब प्यार होता है तो न उम्र दिखती है और न ही जाति या धर्म, जिस किसी को भी ये रोग लग जाता है उसे फिर कुछ और नहीं सूझता। ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आया है। यहां पर एक टीचर को स्टूडेंट से प्यार हो गया और उसके बाद उन्होंने शादी करली पर फिर बाद में ये दिक्कत हो गयी 



यूपी के इस शहर से ये मामला सामने आया है जहाँ पर एक स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक को अपनी ही छात्रा से मोहब्बत हो गई। छात्रा भी शिक्षक को पसंद करने लगी थी। दोनों ने इसकी जानकारी घर वालों को दी और फिर लव मैरिज कर ली। परिवार की रजामंदी से तो दोनों ने शादी कर ली लेकिन समाज इन्हें कहां चैन से बैठने देने वाला था। दोनों की शादी की खबर जब गांव वालों को लगी तो काफी बखेड़ा हो गया। बखेड़े की वजह शिक्षक की एक गलती थी। अब छात्रा और शिक्षक दोनों ने स्कूल आना ही छोड़ दिया है। वहीं शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई की तलवार भी लटकने लगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुजफ्फरनगर के एक माध्यमिक स्कूल में सहारनपुर के रहने वाले अंग्रेजी के शिक्षक को 11वीं की छात्रा से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे थे। दोनों के बीच अफेयर पर चला। इसकी जानकारी दोनों ने अपने-अपने घर वालों को दी। दोनों के परिवार वाले भी शादी के लिए मान गए और 17 जून को दोनों ने लव मैरिज कर ली। शिक्षक ने जिस छात्रा से शादी की वह नाबालिग थी। बस शिक्षक की यही एक गलती ने गांव में खासा बखेड़ा कर दिया। गांव वालों को जब इस शादी के बारे में पता चला तो विरोध किया। प्रिंसिपल ने भी शिक्षक की इस हरकत की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई।


शिक्षक से लव मैरिज की खबर जब गांव में फैली तो छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। हालांकि इस बीच शिक्षक स्कूल जाता रहा, लेकिन कुछ दिन बाद उसने भी स्कूल जाना बंद कर दिया और अपना तबादले करवाने की जुगत में ले गया। सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग में टीचर की शिकायत की गई है। विभाग को लिखित शिकायत में कहा है कि छात्रा अभी 16 साल की है, ऐसे में अगर बच्चों को पढ़ाने वाला ही इस तरह की हरकत करेगा तो समाज पर इसका बुरा असर पड़ेगा। सूत्रों से पता चला है कि शिक्षक की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले हुई शादी कुछ दिन तक ही चली और फिर टूट गई।

Comments

Popular posts from this blog

“सर तन से जुदा,सर तन से जुदा” : मजहबी उन्मादियों का दुस्साहस, पुणे जिलाधिकारी ऑफिस पर किया संत रामगिरि की हत्या का ऐलान

नई दिल्ली ।  पुणे कलेक्टर के कार्यालय के बाहर एक बड़ी भीड़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के नाम पर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया, जब वहां “अल्लाह हू अकबर” और “सर तन से जुदा” जैसे उग्र नारे लगाए गए। यह भीड़ हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज की हत्या की मांग कर रही थी। इन नारों ने पूरे देश में चिंता और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। नारेबाजी के दौरान “नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर” और “लब्बैक या रसूलिल्लाह” जैसे धार्मिक नारे भी लगाए गए, जो कुछ ही देर में ‘सर तन से जुदा’ जैसे खतरनाक और हिंसक नारों में तब्दील हो गए। इस तरह की नारेबाजी आमतौर पर पाकिस्तान में जिहादी तत्वों द्वारा सुनी जाती है, लेकिन इसे पुणे की सड़कों पर सुना जाना बेहद चौंकाने वाला है। ‘नारा ए तकदीर, अल्लाहु अकबर’ व ‘…रसूलिल्लाह’ बोलते बोलते ये जिहादियों की भीड़’सर तन से जुदा’ की अपनी संस्कृति पर कैसे उतर जाती है? ये नारे पुराने नहीं, पाकिस्तान में भी नहीं अपितु, अभी हाल ही में पुणे में लगे हैं। किंतु फिर भी कम्युजिहादी व सेक्युलर जमात में सन्नाटा पसरा है!!…  pic.twitter.com/etJ96jH5rK — विनोद बंसल Vinod Bansal (@vinod_bansal)...

भारत वापस आएगी नटराज की नौवीं सदी की दुर्लभ मूर्ति, 22 साल पहले राजस्थान से हुई थी चोरी

22 साल पहले भगवान शिव की जो दुर्लभ मूर्ति चुराकर लंदन पहुंचा दी गई थी, वो वापस भारत आ रही है। आज-कल में नटराज की यह मूर्ति भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को सौंप दी जाएगी। नौवीं शताब्दी में चार फीट की इस मूर्ति का निर्माण प्रतिहार शैली में किया गया था। राजस्थान के बाड़ौली स्थित घंटेश्वर मंदिर से फरवरी, 1998 में यह मूर्ति गायब हो गई थी। पांच साल बाद पता चला कि तस्करों ने मूर्ति को ब्रिटेन पहुंचा दिया है। भारतीय एजेंसियां तभी से इसकी तलाश में थी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटिश सरकार की मदद से 2005 में इसे एक निजी संग्रहकर्ता से स्वेच्छा से हासिल किया। तभी से यह मूर्ति लंदन में इंडिया हाउस की लॉबी की रौनक बढ़ा रही थी। भारत सरकार अपने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने में एक नई ऊर्जा के साथ जुटी गुई है। विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में भारतीय एजेंसियां चोरी व तस्करी की गई सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने में जुटी हैं। भारत से चोरी हुई ब्रह्मा व ब्रह्माणी की मूर्ति भी ब्रिटेन से ही 2017 में वापस लाई गई थी। लंदन पुलिस द्वारा बरामद 12वीं सदी की बुद्ध की एक दुर्लभ कांस्य प्रतिमा को ...

Jio और Airtel के बाद अब Vi ने बढ़ाए अपने सभी प्लान्स के दाम Tech News

Gazab Viral: Tech News   Airtel और Jio के बाद Vodafone Idea (Vi) ने भी अपने सभी प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पोस्टपेट और प्रीपेड सभी प्लान्स के दाम में इजाफा किया है। इससे पहले एयरटेल और जियो अपने प्लान्स में कीमतों की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुके हैं। कीमतें बढ़ने के बाद Vi के बेस प्लान की कीमत 179 रुपये से 199 रुपये हो जाएगी। नई कीमतें अगले महीने से लागू हो जाएंगी। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Vodafone Ide (Vi) ने इतनी बढ़ाई कीमतें Vi ने अपने सभी पोस्टपेट और प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। इसके बाद 179 रुपये वाले प्लान की कीमत 199 रुपये, 459 रुपये वाला प्लान की कीमत 509 रुपये, 1799 रुपये वाले प्लान की कीमत 1999 रुपये हो गई है। इसके अलावा और भी कई पैक की कीमत बढ़ गई है। पोस्टपेड प्लान हो जाएंगे इतने मंहगे पोस्टपेड प्लान की बात करें तो 401 रुपये वाला प्लान 451 रुपये, 501 रुपये वाले का प्लान 551 रुपये, 601 रुपये वाला प्लान 701 रुपये, 1001 रुपये वाला 1201 रुपये का हो जाएगा। ये नई कीमतें 4 जुलाई, 2024 से लागू हो जाएंगी। Vi के प्लान क...