Skip to main content

भारत के इस 28 अक्षर वाले रेलवे स्टेशन का नाम पढ़ने में छूट जाएगा पसीने

Indian Railways : आज हम आपको अपनी इस खबर में देश के सबसे लंबे नाम वाले रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे है। इस स्टेशन के नाम को पढ़ने में बड़े-बड़ों की जुबान लड़खड़ाने लग जाती है। बता दें कि इस स्टेशन के नाम में कुल 28 अक्षर हैं। इस स्टेशन का नाम इतना बड़ा है कि इसे याद रखना तो बहुत दूर लोग इसे ठीक से बोल भी नहीं पाते हैं...



Indian Railway: रोज लाखों लोगों को अपनी मंजिल पर पहुंचाने वाली भारतीय रेलवे कई रोचक कहानियां अपने भीतर समेटे हुए हैं. हर दिन हजारों की संख्या में ट्रेनें पटरियों पर दौड़ती है. ये ट्रेनें अपने सफर के दौरान दर्जनों स्टेशनों से होकर गुजरती हैं. हर स्टेशन को रेलवे की ओर से नाम दिया जाता है.

स्टेशनों के नाम के साथ भी कई रोचक तथ्य जुड़े हैं, इन्हीं में एक किस्सा है देश के सबसे लंबे नाम वाले रेलवे स्टेशन का. इस स्टेशन के नाम को पढ़ने में बड़े-बड़े ज्ञानी अटक जाते हैं. लोगों की जुबान लड़खड़ाने लग जाती है. जानते हैं भारत के सबसे लंबे नाम वाले रेलवे स्टेशन के बारे में....

सबसे लंबे नाम वाला स्टेशन-

ट्रेन से सफर करते वक्त पीछे छूट रही रेलवे स्टेशन के नाम आप भी पढ़ते होंगे, लेकिन इस स्टेशन से चाहे आप ट्रेन पकड़ रहे हो या आपकी ट्रेन इस स्टेशन से गुजर रही हो, इसका नाम पढ़ना इतना आसान नहीं है. आंध्र प्रदेश का ये रेलवे स्टेशन सबसे लंबे नाम वाला स्टेशन है. वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा (Venkatanarasimharajuvaripeta), पढ़ने में दिक्कत हुई न?

कहां है सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन-

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तमिलनाडु राज्य की सीमा पर स्थित देश के सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा स्थित है. इस स्टेशन के नाम में कुल 28 अक्षर हैं. इस स्टेशन का नाम इतना बड़ा है कि इसे याद रखना तो बहुत दूर लोग इसे ठीक से बोल भी नहीं पाते हैं. बोलने में आसानी हो इसलिए लोग इसका नाम वेंकटनारसिंह राजुवरिपेट लेते हैं.

तीन नामों से पुकारते हैं लोग-

लोग इस रेलवे स्टेशन को तीन नामों से पुकारते हैं. पहला वेंकटनरसिम्हाराजुवरिपेटा रेलवे स्टेशन, दूसरा श्री वेंकट नरसिम्हा राजुवरिपेट रेलवे स्टेशन और तीसरा वी एन राजुवरिपेटा रेलवे स्टेशन. इस रेलवे स्टेशन का स्टेशन कोड VKZ है। ये रेलवे स्टेशन दक्षिण रेलवे के Arakkonam ब्रांच लाइन में आता है।


58 अक्षर वाला दुनिया का ​सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन​-

दुनिया के सबसे रेलवे स्टेशन का नाम बोलना तो का पढ़ना भी आसान नहीं है. 58 लेटर वाले इस स्टेशन के नाम को पढ़ने में आपको अच्छा खासा टाइम लगेगा. वेल्स के पास मौजूद इस रेलवे स्टेशन का नाम Llanfairpwllgwyngyllgogerychwyrndrobwllllantysiliogogogoch है. जाहिर है कि इस स्टेशन के नाम को पढ़ने में बड़े-बड़े ज्ञानियों के पसीने छूट जाएंगे.


भारत के ​सबसे छोटे रेलवे स्टेशन का नाम​-

लंबे नाम पढ़कर अगर आपका दिमाग चकरा गया तो अब सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन के बारे में जान लीजिए. भारत में सबसे छोटे नाम वाले रेलवे स्टेशन का नाम सिर्फ 2 अक्षरों में सिमट गया है. ओडिशा में स्थित इस रेलवे स्टेशन का नाम है IB. इसका नाम ईब नदी के नाम पर रखा गया है.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...