Skip to main content

यूपी के इस ज़िले में 2000 से ज्यादा घरों पर लगा लाल निशान, जल्दी चलेगा बुलडोज़र

अवैध निर्माण को लेकर और कब्ज़े को लेकर इन दिनों सरकार काफी सख्ती से काम कर रही है और अवैध निर्माण के ऊपर लगातार बुलडोज़र चल रहे हैं | हाल ही में यूपी सरकार ने इस ज़िले के 2000 से ज्यादा घरों पर लाल निशान लगाया है और जल्दी ही इनपर बुलडोज़र चलेगा | आइये विस्तार से जानते हैं पूरी खबर




 इन दिनों अवैध निर्माण (Illegal construction) को लेकरक प्रशंशन काफी सख्ती से काम कर रहा है और ऐसे निर्माणों को लगातार गिरा रहा है पर लखनऊ में रहीनगर, खुर्रमनगर, पंतनगर, इन्द्रप्रस्थ कालोनी तथा अबरार नगर को तोड़ना एलडीए के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि यहां अभी से ही भारी विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय निवासियों ने गुरुवार को महिलाओं को आगे कर दिया। महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि उनकी जमीन की रजिस्ट्री (Land Registry) है। कोई कब्जा करके नहीं रह रही हैं। महिलाओं ने कहा कि वह मर जाएंगी लेकिन अपना घर नहीं छोड़ेगी। उधर, एलडीए की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ के साथ गुरुवार को अबरारनगर होते हुए स्कार्पियो क्लब तक कुकरैल के किनारे के मकानों का सर्वे पूरा कर लिया। कुल लगभग दो हजार मकान दायरे में आ रहे हैं। इन पर लाल निशान लग गया है।

कुकरैल नदी के किनारे के मकानों को तोड़ने के लिए एलडीए सर्वे करा रहा है। मशीनों से सर्वे चल रहा है। बुधवार को एलडीए ने रहीम नगर, खुर्रमनगर, पंतनगर तथा इन्द्रप्रस्थ नगर कालोनी के सर्वे का काम पूरा किया था। गुरुवार को अबरारनगर का सर्वे हुआ। एलडीए के दस्ते ने मशीनों से सर्वे किया। अबरार नगर से लेकर कुर्सी रोड स्कार्पियो क्लब तक का सर्वे हो गया है। क्लब का भी कुछ हिस्सा आ रहा है। लेकिन इसके अंदर की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि कुकरैल नदी के दोनों तरफ 50-50 मीटर में आने वाले मकानों को चिन्हित कर लिया गया है। सब 2000 मकान तोड़े जा सकते हैं। लेकिन इनकी सही संख्या घर घर सर्वे के बाद ही पता चलेगी। अभी तक मशीनों से केवल 50-50 मीटर के दायरे में आने वाली सम्पत्तियों पर लाल निशान लगाया गया है।

अब एलडीए इन इलाकों में रहने वाले प्रत्येक भवन स्वामी का विवरण जुटाएगा। इसके लिए अधिकारी घर घर जाएंगे। हर भवन स्वामी का नाम, पता, पिता का नाम व निर्माण की स्थिति तथा उसका क्षेत्रफल पता करेंगे। इसका विवरण लेने के बाद सभी को ध्वस्तीकरण की नोटिस जारी की जाएगी। नोटिस के बाद सभी को सुनवायी का मौका दिया जाएगा। लोगों के जबाब आने के बाद इनके ध्वस्तीकरण का आदेश पारित होगा। ध्वस्तीकरण आदेश एलडीए के विहित प्राधिकारी कोर्ट से जारी होगा। इसके जारी होने के बाद एलडीए के इंजीनियर मकानों को गिराने के लिए अधिकृत हो जाएंगे।


रोने लगी महिलाएं
अकबर नगर की दशा देखने के बाद अब यहां की महिलाएं व नागरिक काफी सतर्क हो गए हैं। लोगों ने संगठन बना लिया है। आन्दोलन शुरू कर दिया है। कहा है कि वह किसी सूरत पर मकान नहीं तोड़ने देंगे। गुरुवार को पंतनगर में सैकड़ों महिलाएं जुट गयीं। बोलीं जान दे देंगी लेकिन मकान नहीं टूटने देंगी। महिलाओं ने कहा कि उनके पास जमीन की रजिस्ट्री है। हाउस टैक्स वाटर सीवर टैक्स दे रहे हैं। 30 साल से नगर निगम यहां सड़कें बना रहा है। अन्य सुविधाएं दे रहा है। अब अचानक उनका घर तोड़ने की तैयारी है।

जिनके मकान पर लाल निशान नहीं उनके भी टूट सकते हैं
जिनके मकानों पर लाल निशान नहीं हैं उनको भी गिराया जा सकता है। क्योंकि एलडीए लोगों को अवैध कब्जे की नहीं बल्कि ग्रीन बेल्ट में अवैध निर्माण कराने की नोटिस देने जा रहा है। मास्टर प्लान में यहां का बड़ा क्षेत्र ग्रीन वेल्ट में है। ऐसे में ग्रीन वेल्ट के उन भवन स्वामियों को बाद में नोटिस दिया जाएगा जिनके मकान में अभी लाल निशान नहीं लग रहे हैं। क्योंकि इनके मकान भी ग्रीन वेल्ट में आएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल*

बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण कमजोर होता जा रहा हैं जो राज्य के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मिलना तेजी के साथ कम हो रहा हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 28447 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में यहां 1785 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान राज्‍य में 61 मरीजों की मौत भी हो गई। 24 घंटे में 5362 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं। पटना में सर्वाधिक 238 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। 38 में मात्र दो जिले ऐसे हैं, जहां सौ से ज्यादा नए पाजिटिव केस सामने आए हैं। बिहार को कोरोना से मिली बड़ी राहत, जानें अपने जिले का हाल अररिया में 85, अरवल में 12 , औरंगाबाद में 16, बांका में 14, बेगूसरय में 129, भागलपुर में 37, भोजपुर में 9, बक्सर में 13, दरभंगा में 44, पूर्वी चंपारण में 53, गया में 23, गोपालगंज में 98, जमुई में 25, जहानाबाद में 11, कैमूर में 5, कटिहार में 60, खगड़िया में 42, किशनगंज में 51, लखीसराय में 12, मधेपुरा में 31, ...

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल

टीवी सीरियल सोनपरी की फ्रूटी अब दिखती है बेहद ही खूबसूरत, फिटनेस के आगे कई हसीनायें है फ़ैल। आजकल के समय में लोग फिल्मों से ज्यादा टीवी सीरियल देखना पसंद करते हैं। मौजूदा समय में ऐसे कई मशहूर टीवी सीरियल्स हैं, जो घर-घर में देखे जा रहे हैं और इन टीवी सीरियल्स के कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई है। अगर हम 90 के दशक के टीवी सीरियल्स की बात करें तो उस दौर में भी ऐसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स रहे हैं जिनको आज भी लोग याद करते हैं। इन्हीं टीवी सीरियल में से हातिम चंद्रकांता, शक्तिमान, विक्रम और बेताल, शाकालाका बूम बूम जैसे कई टीवी सीरियल हैं और इन्हीं में से एक “सोनपरी” सीरियल भी काफी पॉपुलर हैं। इस सीरियल में एक्टिंग करने वाली फ्रूटी अब काफी बदल चुकी है। यह भी पढ़िए –  Samsung को ठिकाने लगाने आ गया है Oneplus का शानदार स्मार्टफोन, इस दिवाली मिल रही है इसकी कीमत में छूट कई फिल्म में काम कर चुकी है फ्रूटी सोनपरी की एक्टर फ्रूटी का रियल नाम तन्वी है। 11 नवंबर 1991 को मुंबई में जन्मी तन्वी ने मुंबई से पढ़ाई की है। तन्वी ने अपने अब तक के करियर में 150 से ज्यादा विज्ञापन ...

Asia Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग, अगले हफ्ते हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Asia Cup से पहले आईसीसी ने हालिया वनडे रैंकिंग जारी कर दी है। पिछले हफ्ते पाकिस्तान औए अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच खेले गये, जिससे रैंकिंग में थोड़े बदलाव देखने को मिले। अगले हफ्ते की वनडे रैंकिंग अपडेट में एशिया कप की वजह से काफी उथल-पुथल हो सकती है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड - न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से भी रैंकिंग में बदलाव होंगे। आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं इमाम-उल-हक तीसरे और फखर ज़मान पांचवें स्थान पर है। टॉप 10 में भारत की तरफ से शुभमन गिल चौथे और विराट कोहली नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान तीसरे और राशिद खान चौथे स्थान पर हैं। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज संयुक्त चौथे और कुलदीप यादव 10वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी नौवें स्थान पर हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में बांग्लादेश में शाकिब अल हसन पहले और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी दूसरे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान चौथे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा आठवें और बांग...